30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्ल्ड कप से बाहर होते ही बदल गई पूरी इंग्लैंड टीम, वेस्टइंडीज दौरे के लिए स्टोक्स समेत 9 खिलाड़ी बाहर

England Squads for West Indies Tour: वर्ल्‍ड कप 2023 के बाद वेस्टइंडीज दौरे के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा कर दी गई है। इस दौरे पर भी जोस बटलर कप्तान बने रहेंगे, लेकिन बेन स्‍टोक्‍स समेत 9 खिलाडि़यों का पत्‍ता काट दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 Nov 2023, 12:04 PM IST

england-cricket-team.jpg

वर्ल्ड कप से बाहर होते ही बदल गई पूरी इंग्लैंड टीम, वेस्टइंडीज दौरे के लिए स्टोक्स समेत 9 खिलाड़ी बाहर।

England Squads for West Indies Tour: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने आगामी वेस्टइंडीज दौरे के लिए इंग्‍लैंड की टीम का ऐलान कर दिया है। तीन दिसंबर से शुरू हो रही वनडे और टी20 सीरीज के लिए एक बार फिर जोस बटलर को टीम की कमान सौंपी गई है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने वनडे सीरीज के लिए 15 और टी20 सीरीज के लिए 16 खिलाडि़यों का चयन किया है। इंग्‍लैंड की वर्ल्‍ड कप स्‍क्‍वाड में शामिल रहे बेन स्‍टोक्‍स समेत 9 खिलाडि़यों को बाहर का रास्‍ता दिखा दिया गया है। माना जा रहा है कि वर्ल्‍ड में किरकिरी होने के बाद ये बड़ा फैसला लिया गया है।


इंग्‍लैंड की वर्ल्ड कप 2023 में शामिल रहे 15 में से 9 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है। कप्तान जोस बटलर, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, गस एटकिंसन, सैम करन और लियाम लिविंगस्टोन ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनको वेस्‍टइंडीज दौरे के लिए चुना गया है। हालांकि, अन्‍य कुछ खिलाड़ी हैं, जिन्‍हें टी20 टीम में जगह दी गई है। बता दें कि इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 3, 6 दिसंबर और 9 दिसंबर को तीन वनडे मैच की सीरीज खेलेगी। इसके बाद 12, 14, 16, 19 और 21 दिसंबर को पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

इंग्लैंड की वनडे टीम

जोस बटलर (कप्तान), गस एटकिंसन, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, रेहान अहमद, जैक क्राउले, सैम करन, बेन डकेट, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, टम हार्टली, ओली पोप, फिल साल्ट, जोश टंग और जॉन टर्नर।

यह भी पढ़ें : वर्ल्ड कप 2023 में आज भारत और नीदरलैंड की भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

टी20 टीम

जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, हैरी ब्रूक, रेहान अहमद, सैम करन, बेन डकेट, विल जैक्स, टाइमल मिल्स, आदिल रशीद, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जोश टंग, रीस टॉप्ली, क्रिस वोक्स और जॉन टर्नर।

यह भी पढ़ें : भारत-न्यूज़ीलैंड का सेमीफाइनल बारिश में धुला तो कौन पहुंचेगा फाइनल में?