क्रिकेट

बारिश में क्रिकेट खेल रहा शख्स ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ मारने के चक्कर में फिसला, वीडियो देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

वीडियो में एक लड़का तेज बारिश में क्रिेकेट खेलता नजर आ रहा है। हालांकि लड़का जिस तरह से शॉट लगा रहा है, उसे देखकर लोग उतरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

2 min read

भारत में इन दिनों कई जगहों पर तेज बारिश हो रही है। लोग इस बारिश के मौसम में अपने—अपने तरीकों से एंजॉय कर रहे हैैं। कुछ लोग बारिश में सैर पर निकल जाते हैं तो कुछ लोग चाय-पकौडे खाकर बारिश का लुत्फ उठाते हैं। वहीं कुछ लोग खेलकूद कर मौसम का लुत्फ उठाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर आपको भी बचपन की याद आ जाएगी, जब बारिश के मौसम में भी क्रिकेट खेलने चले जाते थे। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह इसी तरह का है। वीडियो में एक लड़का तेज बारिश में क्रिेकेट खेलता नजर आ रहा है। हालांकि लड़का जिस तरह से शॉट लगा रहा है, उसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। लोग उसके शॉट देखकर हंस रहे हैं और मजाक उड़ाते हैं।

मारा हेलीकॉप्टर शॉट
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स बारिश में क्रिकेट खेलता दिख रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट खेलने की कोशिश करता दिखार्द दे रहा है। बारिश तेज होने के कारण युवक शॉट मारने के चक्कर में घूमकर फिसल जाता है। ऐसे में वह मैदान पर पानी में गिर जाता है। इसको देखकर लोग मजाक बना रहे हैं और तरह—तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

दिया मजेदार कैप्शन
इस वीडियो को ट्विटर पर एक यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी के साथ कैप्शन में लिखा-‘हेलिकॉप्टर शॉट’। सोशल मीडिया पर लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। आप भी इस वीडियो को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है। लोग ना सिर्फ इस वीडियो क्लिप को एक दूसरे से शेयर कर रहे हैं बल्कि इस पर तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं।

किए मजेदार कमेंट्स
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर मजेदार कमेंट्स दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सस्ता धोनी'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया’। वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘क्रैश लैंडिंग हो गई’। वहीं एक अन्य यूजर ने चिंता जताते हुए लिखा है कि बेचारे को कई चोट न लग गई हो।

Updated on:
17 Jun 2021 01:27 pm
Published on:
17 Jun 2021 01:24 pm
Also Read
View All