29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

6 साल की बच्ची का बैटिंग टैलेंट देख आनंद महिन्द्रा हुए इंप्रेस, शेयर किया वीडियो

वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिन्द्रा ने कैप्शन में लिखा कि यह बच्ची भविष्य की सुपरस्टार है और उन्होंने किरण रिजिजू को वीडियो टैग करते हुए लिखा कि इस छोटी लड़की पर ध्यान दें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 13 Jun 2021, 1:18 PM IST

anand_mahindra.png

महिन्द्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर कई तरह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही आनंद महिन्द्रा ने एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची को क्रिकेट खेलते देखा जा सकता है। 6 साल की इस बच्ची का बल्लेबाजी कौशल देखकर आनंद महिन्द्रा भी प्रभावित हो गए और वे खुद को वीडियो शेयर करने से रोक नहीं सके। इस वीडियो को आनंद महिन्द्रा ने खेल मंत्री किरण रिजिजू को भी टैग किया है।

वीडियो के कैप्शन में लिखा
29 सेकंड के इस वीडियो में 6 साल की बच्ची महक फातिमा किसी प्रोफेशनल क्रिकेटर की तरह शॉट लगाती दिख रही है। वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिन्द्रा ने कैप्शन में लिखा कि यह बच्ची भविष्य की सुपरस्टार है और उन्होंने किरण रिजिजू को वीडियो टैग करते हुए लिखा कि इस छोटी लड़की पर ध्यान दें। इसका टैलेंट बेकार नहीं जाना चाहिए। बच्ची का नाम महक फातिमा बताया जा रहा है और यह कोझिकोड से है।

यह भी पढ़ें— क्रिकेट के कौन से नियम में लिखा है कि 30 की उम्र के बाद टीम में चयन नहीं हो सकता: शेल्डन जैक्सन

बेटर इंडिया ने भी किया था ट्वीट
आनंद महिन्द्रा के अलावा इस बच्ची के वीडियो को The Better India नाम के ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया गया था। इसमेें वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था कि इस बच्ची ने बच्ची ने अपने पिता से कहा कि आप मुझे क्रिकेट इसलिए नहीं सीखा रहे क्योंकि में लड़की हूं। दरअसल, लड़की के पिता उसके छोटे भाई को क्रिकेट खेलना सिखा रहे थे। यह देखकर ही बच्ची ने अपने पिता से यह प्रश्न किया था। इसके बाद पिता ने उसे भी क्रिकेट सिखाया।

यह भी पढ़ें— ओली रॉबिनसन सालों पुराने ट्वीट के कारण हुए सस्पेंड अब क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से लिया ब्रेक

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
वहीं आनंद महिन्द्रा द्वारा इस छोटी बच्ची का वीडियो शेयर करने के बाद लोगों ने उस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी और बच्ची के बैटिंग कौशल की तारीफ की। कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह छोटी सी बच्ची किसी प्रोफेशनल प्लेयर की तरह खेल रही है। वहीं कुछ लोगों ने बच्ची के फुट वर्क की तारीफ की।