क्रिकेट

आखिरकार बैंगलोर ने किया खुलासा, क्यों 14.25 करोड़ में मैक्सवेल को खरीदा, वीडियो वायरल

-आरसीबी ने 14.25 करोड़ की बोली लगाकर मैक्सवेल को खरीदा।-मध्य ओवरों में खतरनाक है मैक्सवेल का स्ट्राइक रेट।-बैट्समैन के साथ-साथ अच्छे गेंदबाज भी ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर ग्लैन मैक्सवेल।
2 min read
• •
Updated: 22 Feb 2021, 11:02 PM IST
maxwell.jpg

नई दिल्ली। आईपीएल 2020 में विफल रहने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर ग्लैन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) 2021 सीजन के लिए हुई नीलामी में 14.25 करोड़ रुपए में बिके हैं। पंजाब किंग्स के पूर्व बल्लेबाज मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी RCB) ने इस रकम में खरीदा। मैक्सवेल का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए था। आरसीबी ने सोमवार को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने बताया है कि किस तरह से उसने अपने क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हेसन की अगुवाई में मैक्सवेल को खरीदने के लिए बोली लगाने की योजना बनाई।

मध्य ओवरों में खतरनाक है मैक्सवेल का स्ट्राइक रेट
हेसन ने वीडियो में कहा, हमने उन्हें इसलिए पसंद किया क्योंकि 10 से 15 ओवरों के बीच में वे काफी खतरनाक होते हैं। 2014 के बाद से मध्य ओवरों में उन्होंने 161.5 की स्ट्राइक रेट रन बनाए हैं, जोकि हमारे लिए अच्छा रहेगा। उन्होंने आगे कहा, और वह एक गेंदबाजी विकल्प भी हो सकते हैं। टॉप-6 में हमें कुछ ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत थी, जो 3-4 गेंदबाजी कर सके। लेकिन मैक्सवेल दो ओवर कर सकते हैं। ये संख्या असाधारण है।

आरसीबी ने 14.25 करोड़ में मैक्सवेल को खरीदा
मैक्सवेल पर सबसे कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन करोड़ रुपए की बोली लगाई। लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी फिर मैक्सवेल पर बोली लगानी शुरू कर दी और इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने छह करोड़ रुपए के साथ बोली शुरू की और फिर राजस्थान रॉयल्स भी बोली में कूद पड़े।

चेन्नई 11.50 करोड़ रुपए तक मैक्सवेल की बोली लगा चुका था। लेकिन फिर आरसबी और ज्यादा आगे बढ़े और फिर सीएसके 13.5 करोड़ तक मैक्सवेल को खरीदने के लिए तैयार हो गया था। लेकिन फिर आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपए की बोली लगाकर मैक्स्वेल को अपने साथ जोड़ लिया। मैक्सवेल को नए सीजन के लिए पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया था।

Published on:
Also Read
View All
भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिट घोषित हुए ऋषभ पंत

एशिया कप U19 में सर्वाधिक रन से लेकर औसत तक, हर मामले में नंबर-1 वीरेंद्र सहवाग का बेटा, सिर्फ 10 रन बनाते ही तोड़ देगा वैभव सूर्यवंशी का बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स को मिल सकता है नया कप्तान, अक्षर पटेल को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

ललित मोदी के बाद नेस वाडिया ने भी मिलाए जूही चावला के सुर में सुर, IPL में बड़े बदलाव की कर डाली मांग

U19 Asia Cup 2026: एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान के मुकाबले, दोनों जीते तो फिर फाइनल में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की महाभिड़ंत, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच