क्रिकेट

आज ही के दिन कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ झटके थे एक पारी में सभी 10 विकेट, जानिए इस अनोखे रिकॉर्ड की पूरी हिस्ट्री

-आज ही के दिन अनिल कुंबले ने रचा था नया इतिहास, एक पारी में चटकाए थे सभी 10 विकेट-वर्ष 1999 में 7 फरवरी को अनिल कुंबले ने चटकाए थे एक ही पारी में पाकिस्तान के सभी 10 विकेट।-कुंबले से पहले एक ही पारी में 10 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जिम लेकर के नाम था।  
2 min read
• •
Updated: 7 Feb 2021, 5:06 PM IST
kumble.jpg

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने आज ही के दिन ‘सात फरवरी‘ 1999 में पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ एक पारी में सभी 10 विकेट चटकाए थे। कुंबले ऐसा करने वाले विश्व क्रिकेट के मात्र दूसरे गेंदबाज बने थे। उनसे पहले इंग्लैंड ने जिम लेकर (jim laker 10 wickets scorecard) ने एक पारी में सभी 10 विकेट लिए थे।पाकिस्तान की टीम 1999 में भारत दौरे पर आई थी और दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान ‘अब अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम‘ में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का अपना दूसरा और अंतिम टेस्ट खेल रही थी। कुंबले ने उस मैच में पहली पारी में सभी 10 विकेट चटकाए थे।

12 रन से हारी थी पाकिस्तानी टीम
भारत को उस सीरीज में चेन्नई में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में 12 रन से हार का सामना करना पड़ा था और दूसरा टेस्ट जीतना उसके लिए बहुत जरूरी हो गया था। दूसरे टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहली पारी में 252 रनों का स्कोर बनाया था और पाकिस्तान को उसकी पहली पारी में 172 रनों पर आलआउट कर दिया था। दूसरी पारी में भारत ने एस रमेश 96 सौरव गांगुली नाबाद 62 रनों की बदौलत पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 420 रनों का लक्ष्य रखा।

अफरीदी और अनवर ने की थी 101 रनों की साझेदारी
पाकिस्तान के लिए शाहीद अफरीदी और सईद अनवर ने पहले विकेट लिए 101 रनों की साझेदारी की। इसके बाद अफरीदी 25वें ओवर में 41 रनों पर आउट हो गए। पाकिस्तान की टीम 128 रन तक अपने छह विकेट गंवा चुकी थी और अब तक सभी विकेट कुंबले के खाते में गए थे।

IND vs ENG 1st Test Day 3 : इंग्लैंड पहली पारी में 578 पर ऑलआउट, भारत के विकेट गिरे
74 रन देकर कुंबले ने लिए थे 10 विकेट
कुंबले ने इसके बाद आगे भी विकेट लेना जारी रखा और उन्होंने पाकिस्तान के अंतिम विकेट वसीम अकरम को आउट करके एक पारी में सभी 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कुंबले ने 26.3 ओवर में 74 रन देकर पाकिस्तान के सभी 10 विकेट अपने नाम किए और भारत को 212 रनों से शानदार जीत दिला दी।

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो
बीसीसीआई ने टिवटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, आज ही के दिन सात फरवरी 1999 को टीम इंडिया के दिग्गज अनिल कुंबले टेस्ट की एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने। कुंबले ने भारत के लिए 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2008 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

Published on:
Also Read
View All
एशिया कप U19 में सर्वाधिक रन से लेकर औसत तक, हर मामले में नंबर-1 वीरेंद्र सहवाग का बेटा, सिर्फ 10 रन बनाते ही तोड़ देगा वैभव सूर्यवंशी का बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स को मिल सकता है नया कप्तान, अक्षर पटेल को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

ललित मोदी के बाद नेस वाडिया ने भी मिलाए जूही चावला के सुर में सुर, IPL में बड़े बदलाव की कर डाली मांग

U19 Asia Cup 2026: एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान के मुकाबले, दोनों जीते तो फिर फाइनल में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की महाभिड़ंत, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम में फिर 2 बड़े बदलाव, भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल डेब्‍यू को तैयार 5 गेंद पर 5 विकेट लेने वाला गेंदबाज