नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। जोए रूट (Joe Root) और बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की धुंआधार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने पहले दो दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट खोकर 555 रन बना लिए थे। डोमिनिक बेस (Dom Bess) 28 और जैक लीच (Jack Leach) 6 रन बनाकर क्रीज पर टिके हैं। भारत को इंग्लैंड की पहली पारी को समाप्त करने के लिए 2 विकेट और चटकाने हैं। अब तक भारत की और इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और शाहबाज नदीम 2-2 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं।