क्रिकेट

‘क्लिप बार-बार देखी, इसकी जांच होनी चाहिए’, अंगकृष को आउट दिए जाने पर अंपायर पर भड़के आईपीएल के पूर्व आईपीएल कमिश्नर

ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा, "मुझे लगता है कि रविवार रात हुए मैच में अंपायर का फैसला गलत था। क्लिप को बार-बार देखा। आईपीएल फैंस का आउट और नॉट-आउट दोनों पर एक ही नजरिया है। जांच कमेटी को तय करने दें कि यह अच्छा फैसला था या बुरा। मैं, सच कहूं तो दूर बैठकर टीवी पर देख रहा था; मुझे लगा कि उन्होंने (अंगकृष रघुवंशी) दिशा नहीं बदली।"

2 min read
Apr 27, 2026
अंगकृष रघुवंशी को 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' आउट दिया गया (photo - BCCI)

Angkrish Raghuvanshi out: आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी का मानना है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' के कारण आउट दिए जाने का अंपायर का फैसला गलत था। ललित ने कहा कि उन्होंने क्लिप कई बार देखी और ऐसा नहीं लगा कि बल्लेबाज ने अपना दौड़ने का रास्ता बदला हो।

ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा, "मुझे लगता है कि रविवार रात हुए मैच में अंपायर का फैसला गलत था। क्लिप को बार-बार देखा। आईपीएल फैंस का आउट और नॉट-आउट दोनों पर एक ही नजरिया है। जांच कमेटी को तय करने दें कि यह अच्छा फैसला था या बुरा। मैं, सच कहूँ तो, दूर बैठकर टीवी पर देख रहा था; मुझे लगा कि उन्होंने (अंगकृष रघुवंशी) दिशा नहीं बदली।"

ये भी पढ़ें

Virat Kohli Record: जो IPL में कभी नहीं हुआ आज वो कर दिखाएंगे विराट कोहली, मात्र 11 रन बनाते ही बना देंगे ये महारिकॉर्ड

केकेआर की पारी के पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर प्रिंस यादव के खिलाफ अंगकृष ने मिड-ऑन की तरफ शॉट खेला और तेजी से रन चुराने के लिए दौड़े। हालांकि, दूसरे छोर पर खड़े कैमरून ग्रीन ने उन्हें वापस भेज दिया। अंगकृष ने अपना विकेट बचाने के प्रयास में डाइव लगाई। इसी दौरान फील्डर का थ्रो सीधा उनके पैर पर आकर लगा, जिसके बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत और बाकी खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की। मैदानी अंपायर्स ने थर्ड अंपायर की मदद ली और अंगकृष को 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' के कारण आउट करार दे दिया गया।

अंगकृष अंपायर के फैसले से काफी नाखुश दिखे और उन्होंने पवेलियन लौटते हुए बाउंड्री रोप पर अपना बल्ला जोर से मारा। इसके साथ ही उन्होंने गुस्से में अपना हेलमेट भी फेंक दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड कोच अभिषेक नायर भी अंपायर के इस फैसले पर भड़के दिखाई दिए और उन्होंने अंपायर्स संग काफी देर तक बातचीत भी की।

आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में केकेआर ने सुपर ओवर में पहुंचे मुकाबले में एलएसजी को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए। टीम की ओर से रिंकू सिंह ने 83 रनों की शानदार पारी खेली। इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 155 रन बनाए और मुकाबला टाई रहा।

सुपर ओवर में सुनील नरेन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन गेंदों में ही निकोलस पूरन और एडेन मार्करम को आउट कर दिया, जिसके चलते एलएसजी सुपर ओवर में सिर्फ 1 रन ही बना सकी। केकेआर की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे रिंकू ने पहली ही गेंद पर चौका लगाते हुए टीम को इस सीजन की लगातार दूसरी जीत दिलाई।

ये भी पढ़ें

डेढ़ महीने के भीतर न्यूजीलैंड ने तीसरी बार बदला टीम का कप्तान, 5 मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी को दी कमान
Published on:
27 Apr 2026 05:51 pm
Also Read
View All