क्रिकेट

फाइनल मुकाबले में मौसम बिगाड़ सकता है खेल! बांग्लादेश-पाकिस्तान में कौन मरेगा बाजी?

BAN vs PAK: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच आखिरी मुकाबला रविवार को ढाका के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं… पिच और मौसम का हाल

2 min read
Mar 14, 2026
बांग्लादेश-पाकिस्तान के बीच होगा अहम मुकाबला (सोर्स: आईएएनएस

BAN vs PAK Pitch Report: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच चल रही वनडे सीरीज अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार को ढाका के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमों के बीच सीरीज जीतने की जंग होगी।

बता दें पहले मैच में बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था, लेकिन दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने जबरदस्त वापसी करते हुए 128 रनों की बड़ी जीत दर्ज कर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। अब तीसरा मुकाबला सीरीज का असली फाइनल बन गया है। हालांकि इस मैच में मौसम भी अहम भूमिका निभा सकता है, क्योंकि ढाका में बारिश की संभावना बताई जा रही है। ऐसे में पिच और मौसम दोनों ही मैच का रुख बदल सकते हैं। क्रिकेट फैंस की नजरें अब इस रोमांचक मुकाबले पर टिकी हैं, जहां तय होगा कि सीरीज पर किस टीम का कब्जा होगा।

ये भी पढ़ें

तेल-गैस के लिए मचेगा हाहाकार, चुन-चुन कर अब तेल टैंकों को निशाना बना रहा है ईरान, UAE से सामने आया भयानक वीडियो

दूसरे वनडे मैच का हाल

दूसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान की ओर से माज सदाकत का प्रदर्शन लाजवाब रहा था। उन्होंने बल्लेबाजी में महज 46 गेंदों में 75 रनों की दमदार पारी खेली थी। वहीं, गेंदबाजी में सिर्फ 23 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए थे। सलमान आगा ने भी अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 62 गेंदों में 64 रन बनाए थे, जबकि मोहम्मद रिजवान ने 44 रनों का योगदान दिया था।

हालांकि, अच्छी शुरुआत के बावजूद पाकिस्तान ने अंत के ओवरों में लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए थे। पाकिस्तान ने अपने आखिरी 7 विकेट सिर्फ 43 रन जोड़कर गंवाए थे। गेंदबाजी में पाकिस्तान की तरफ से कप्तान शाहीन अफरीदी बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने 22 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। वहीं, हैरिस रऊफ ने 3 विकेट अपने नाम किए थे।

दूसरी ओर, बांग्लादेश का बैटिंग ऑर्डर दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में ताश के पत्तों की तरह बिखर गया था। 243 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी टीम महज 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। तंजीद हसन, सैफ हसन और शांतो का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। वहीं, लिटन दास अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके थे। बांग्लादेश की टीम निर्णायक मुकाबले में अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। बांग्लादेश की ओर से गेंदबाजी में रिशाद हुसैन ने 3 विकेट अपने नाम किए थे, तो मेहदी हसन मिराज ने 2 विकेट चटकाए थे।

तीसरे वनडे में भी बारिश होने की आशंका

ढाका के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां खेले गए पहले दो वनडे मैचों में भी देखा गया कि गेंद थोड़ा रुककर बल्ले पर आ रही थी, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में परेशानी हुई। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 218 रन है, जबकि दूसरी पारी में औसतन 186 रन बनते हैं।

अगर दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो पाकिस्तान का पलड़ा काफी भारी रहा है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच अब तक 41 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें से पाकिस्तान ने 35 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ 6 मैचों में जीत मिली है। ऐसे में पाकिस्तान की टीम इस मजबूत रिकॉर्ड को तीसरे वनडे में भी बनाए रखना चाहेगी।

मौसम की बात करें तो तीसरे मैच में भी बारिश खेल बिगाड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में तेज बारिश होने की संभावना है और पूरे दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। तापमान अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें

ईरान पर हो गया बड़ा हमला: इजरायल ने उड़ाए एयर डिफेंस फैक्ट्री और स्पेस रिसर्च सेंटर

Also Read
View All

अगली खबर