क्रिकेट

ढाका टेस्ट : विंडीज ने बांग्लादेश को हराकर 2-0 से किया क्लीन स्वीप, वनडे सीरीज में मिली हार का लिया बदला

-विंडीज ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया।-वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन 213 रन पर ढेर कर 17 रनों से मैच जीत लिया। -विंडीज की विदेशी जमीन पर 2017 के बाद यह पहली टेस्ट सीरीज जीत है।    

2 min read
Feb 14, 2021
westindies.png

नई दिल्ली। ऑफ स्पिनर रखीम कॉर्नवेल (105/4) की शानदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन 213 रन पर ढेर कर 17 रनों से मैच जीत लिया। इसके साथ ही विंडीज ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 117 रन पर ऑलआउट होने के बाद बांग्लादेश को जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 213 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे अपने घर में ही क्लीन स्वीप की शर्मिदगी का सामना करना पड़ा। विंडीज की विदेशी जमीन पर 2017 के बाद यह पहली टेस्ट सीरीज जीत है।

तमीम इकबाल ने बनाए सर्वाधिक 50 रन
बांग्लादेश की दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से कॉर्नवेल ने 105 रन देकर चार विकेट, जोमेल वारिकेन ने 47 रन देकर तीन विकेट और कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने 25 रन देकर तीन विकेट लिया।

मेहदी हसन ने कोशिश सफल नहीं हुई
बांग्लादेश की पारी में इकबाल के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। अंत में हालांकि मेहदी हसन ने ताबड़तोड़ पारी खेल टीम को जीत दिलाने की पुरजोर कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। बांग्लादेश के बल्लेबाज एक भी बड़ी साझेदारी करने में असफल रहे।

चटगां में तीन विकेट से हारा था बांग्लादेश
बांग्लादेश की ओर से इकबाल के अलावा हसन ने 56 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 31, कप्तान मोमिनुल हक ने 26, विकेटकीपर बल्लेबाज लिट्टन दास ने 22, मुशफिकुर रहमान ने 14 और नईम हसन ने 14 रन बनाए। इससे पहले वेस्टइंडीज ने चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में बांग्लादेश को तीन विकेट से हराया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी।

Published on:
14 Feb 2021 09:51 pm
Also Read
View All
ईशान किशन की वनडे क्रिकेट में वापसी से केएल राहुल नहीं, रोहित शर्मा और यशसवी जायसवाल पर बढ़ेगा दबाव

फातिमा सना होंगी ‘द हंड्रेड’ खेलने वालीं पहली पाकिस्तानी महिला, बर्मिंघम फीनिक्स के साथ वाइल्डकार्ड डील

2027 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन के समर्थन में उतरे सुनील गावस्कर, अश्विन बोले – अफगानिस्तान को ही मारा है, अभी रुक जाओ

मोहम्मद सिराज के साथ हुई थी नाइंसाफी? आकाश चोपड़ा बोले- जल्दबाजी में बना दिया ‘वन फॉर्मेट’ खिलाड़ी

Ravichandran Ashwin: आईपीएल के बाद अब अमेरिका की MLC 2026 में खेलते नज़र आएंगे रविचंद्रन अश्विन, फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने किया साइन