4 भारतीय नहीं खोल पाए अपना खाता
इस मैच में भारत के चार बल्लेबाज- शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशांत और कुलदीप यादव अपना खाता नहीं खोल पाए। उनके अलावा पहली पारी में रोहित ने 161, अजिंक्य रहाणे ने 67 और पुजरा ने 21 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से मोइन अली ने चार, ओली स्टोन ने तीन और लैक लीच ने दो जबकि कप्तान जोए रूट ने एक विकेट लिया।