क्रिकेट

“सोर्री ऐश भाई, मैं आपको पर्सनल मैसेज करूंगा…” अर्शदीप सिंह ने आर अश्विन से क्यों मांगी माफी, पढ़ें पूरा मामला

अर्शदीप ने कहा, “भुवी भाई सबसे ऊपर हैं क्योंकि वे मेरे पसंदीदा हैं। मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं, इसलिए मैं थोड़ा पक्षपाती हो सकता हूं। मैं सबसे पहले सभी तेज गेंदबाजों को रेटिंग दूंगा। दूसरे नंबर पर मैं शमी भाई को चुनूंगा क्योंकि वे किसी भी विकेट पर गेंद को सीम करा सकते हैं। उनकी गेंदबाजी शानदार है।”
2 min read
Aug 02, 2026
Asia Cup 2025
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह। (फोटो सोर्स: IANS)

Arshdeep Singh says Sorry to Ravichandran Ashwin: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से माफी मांगी है। दरअसल, अर्शदीप ने अपने पसंदीदा टॉप पांच गेंदबाजों के नाम बताए, जिसमें उन्होंने कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को अश्विन से ऊपर रखा। इसी वजह से उन्होंने माफी मांगी।

अश्विन को इस वजह से कहा सोर्री

अर्शदीप ने भुवनेश्वर कुमार को अपना टॉप गेंदबाज बताया। मोहम्मद शमी को दूसरे नंबर पर और पंजाब किंग्स के अपने साथी युजवेंद्र चहल को चौथे नंबर पर रखा। कृष्णांक अत्रे के यूट्यूब चैनल पर अर्शदीप ने कहा, “भुवी भाई सबसे ऊपर हैं क्योंकि वे मेरे पसंदीदा हैं। मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं, इसलिए मैं थोड़ा पक्षपाती हो सकता हूं। मैं सबसे पहले सभी तेज गेंदबाजों को रेटिंग दूंगा। दूसरे नंबर पर मैं शमी भाई को चुनूंगा क्योंकि वे किसी भी विकेट पर गेंद को सीम करा सकते हैं। उनकी गेंदबाजी शानदार है।”

कुलदीप यादव को अश्विन के ऊपर रखा

उन्होंने आगे कहा, “तीसरे नंबर पर कुलदीप यादव होंगे क्योंकि उनके पास एक बहुत खास हुनर है। वे बाएं हाथ के चाइनामैन बॉलर हैं। फिर युजी भाई हैं; हम पंजाब टीम में साथी खिलाड़ी रहे हैं और उनका रिकॉर्ड भी शानदार है। मैं अश्विन भाई को आखिरी नंबर पर नहीं रखना चाहता था, लेकिन कोई और जगह नहीं बची थी, इसलिए वे पांचवें नंबर पर हैं। वे बहुत अच्छे हैं, और अश्विन भाई आईपीएल में पंजाब टीम में मेरे पहले कप्तान भी थे। माफ करना अश्विन भाई, मैं आपको अलग से मैसेज करूंगा।”

अर्शदीप की ऑल-टाइम प्लेइंग 11

अर्शदीप ने सभी फॉर्मेट के लिए अपनी भारत की प्लेइंग 11 भी चुनी। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और गौतम गंभीर को ओपनर के तौर पर चुना, जबकि राहुल द्रविड़ को तीसरे नंबर पर रखा। मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली, पांचवें नंबर पर युवराज सिंह और छठे नंबर पर रोहित शर्मा को जगह दी। एमएस धोनी को टीम का विकेटकीपर चुना और सातवें नंबर पर रखा। गेंदबाजों में स्पिनर के तौर पर हरभजन सिंह को चुना। बॉलिंग लाइन-अप में दो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान और खुद को शामिल किया, जबकि आखिरी जगह जसप्रीत बुमराह को दी।

Updated on:
02 Aug 2026 02:54 pm
Published on:
02 Aug 2026 02:54 pm