क्रिकेट

WI vs PAK 3rd ODI: वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ ODI क्रिकेट में दर्ज की सबसे बड़ी जीत

WI vs PAK 3rd ODI Highlights: वेस्‍टंडीज ने पाकिस्‍तान के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। विंडीज ने सीरीज के आखिरी निर्णायक वनडे में 202 रनों के अंतर से जीत हसिल करते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम की है।
2 min read
Aug 13, 2025
WI vs PAK 3rd ODI Highlights
WI vs PAK 3rd ODI highlights: West Indies players celebrate victory (Photo source: X@/windiescricket)

WI vs PAK 3rd ODI Highlights: वेस्टइंडीज ने मंगलवार रात ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेले गए तीसरे वनडे में पाकिस्तान को 202 रन से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। वेस्टइंडीज ने 1991 के बाद पाकिस्तान के खिलाफ पहली वनडे सीरीज जीती है। वेस्टइंडीज की पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में यह रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 2015 में क्राइस्टचर्च में 150 रन से हराया था। बता दें कि वेस्‍टइंडीज की टीम लंबे समय से लगातार हार से जूझ रही थी, पाकिस्तान के खिलाफ मिली यह सीरीज जीत उसके लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।

वेस्टइंडीज की ओवरऑल ODI में चौथी सबसे बड़ी जीत 

वहीं, ओवरऑल वेस्टइंडीज की वनडे क्रिकेट इतिहास की ये चौथी सबसे बड़ी जीत है। कैरेबियन टीम ने 2011 में नीदरलैंड को 215 रन से हराकर वनडे की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। 2010 में इस टीम ने कनाडा को 208 रन से हराकर अपनी दूसरी और 2014 में न्यूजीलैंड को 203 रन से हराकर तीसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।

वेस्‍टइंडीज ने आखिरी 10 ओवर में कूटे 119 रन

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज 40 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 175 रन ही बना सकी थी। कप्तान शाई होप 67 गेंद पर 60 और रोस्टन चेज 26 गेंद पर 30 रन बनाकर खेल रहे थे। यहां मैच पर पाकिस्तान की पकड़ दिख रही थी। लेकिन, आखिरी 10 ओवरों में वेस्टइंडीज ने 119 रन बनाए। होप ने आखिरी 27 गेंद पर 60 रन बनाए। वहीं, ग्रिव्स ने 24 गेंद पर 43 रन ठोके। इन दोनों की रनों की आतिशबाजी ने वेस्टइंडीज को 294 तक पहुंचा दिया।

जायडेन सिल्स के सामने पूरी तरह बिखरी पाकिस्‍तान की टीम

295 का लक्ष्य हासिल करने उतरी पाकिस्तान तेज गेंदबाज जायडेन सिल्स के सामने पूरी तरह बिखर गई। सिल्स ने 7.2 ओवर में 18 रन देकर 6 विकेट लिए। सायम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, कप्तान रिजवान सभी को 23 रन के अंदर सिल्स ने पवेलियन भेज दिया। इनमें सिर्फ बाबर आजम थे, जिनका खाता खुला, वे 9 रन बनाकर आउट हुए। सिल्स ने नसीम शाह और हसन अली का विकेट भी लिया। 2 विकेट गुडाकेश मोती और एक विकेट रोस्टन चेज को मिला।

Published on:
13 Aug 2025 10:27 am
Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा