Wimbledon 2023: दो साल बाद विंबलडन में लौंटी बेलारूस की दूसरी वरीय खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत से आगाज किया है। उन्होंने बेहतरीन वापसी की और महिला एकल के पहले दौर में हंगरी की गैरवरीय खिलाड़ी पेना उडेवार्डी को 6-3, 6-1 से धो दिया।
Wimbledon 2023: दो साल बाद विंबलडन में लौंटी बेलारूस की दूसरी वरीय खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत से आगाज किया है। यूक्रेन पर हमले के कारण विंबलडन ने रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस कारण सबालेंका टूर्नामेंट में शिरकत नहीं कर सकी थीं। लेकिन, प्रतिबंध हटने के बाद उन्होंने बेहतरीन वापसी की और महिला एकल के पहले दौर में हंगरी की गैरवरीय खिलाड़ी पेना उडेवार्डी को 6-3, 6-1 से धो दिया।
रिबेकिना और जेब्योर भी आगे बढ़ीं
महिला एकल में रूस की तीसरी वरीय खिलाड़ी एलेना रिबेकिना और छठी वरीय ट्यूनिशिया की ओंस जेब्योर भी दूसरे दौर में पहुंची। रिबेकिना ने अमरीका की शेल्बी रोजर्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 6-1, 6-2 से जबकि जेब्योर ने पोलैंड की माघडालेना फ्रीच को 6-3, 6-3 से शिकस्त दी।
समर्थन के लिए सभी का शुक्रिया
इस जीत के बाद सबालेंका काफी खुश दिखीं। उन्होंने कहा, मैं आपको बता नहीं सकती कि मैंने इस जगह को कितना मिस किया। इस मैच में मेरा समर्थन करने के लिए आप सभी का शुक्रिया।
यह भी पढ़ें : एशेज के इतिहास में आज साढ़े 16 साल बाद इस दिग्गज के बिना खेलने उतरेगी इंग्लैंड
कोरिक उलटफेर का शिकार हुए
चेक गणराज्य के 13वीं वरीय खिलाड़ी बोर्ना कोरिक पहले दौर में गैरवरीय अर्जेंटीनी खिलाड़ी गुइडो पेलो के खिलाफ 3-6, 5-7, 6-4, 6-3, 1-6 से हारकर उलटफेर का शिकार हो गए। वहीं, रूस के तीसरी वरीय खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने ब्रिटेन के आर्थर फेरी को 7-5, 6-4, 6-3 से मात दी।
यह भी पढ़ें :स्टीव स्मिथ आज मैदान पर उतरते ही रचेंगे इतिहास, तोड़ेंगे राहुल द्रविड़ का ये खास रिकॉर्ड