8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशेज के इतिहास में आज साढ़े 16 साल बाद इस दिग्‍गज के बिना खेलने उतरेगी इंग्‍लैंड

Ashes 2023 : एशेज सीरीज 2023 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद इंग्‍लैंड टीम की प्‍लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव किए गए हैं। खात बात ये हैं कि एशेज में करीब साढ़े 16 साल बाद ऐसा होगा, जब इंग्‍लैंड और ऑस्‍ट्रेलिया की टीमें दो दिग्‍गजों के बगैर खेलने उतरेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Jul 2023, 9:22 AM IST

eng-vs-aus.jpg

एशेज के इतिहास में आज साढ़े 16 साल बाद इस दिग्‍गज के बिना खेलने उतरेगी इंग्‍लैंड।

Ashes 2023 : एशेज सीरीज 2023 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद इंग्‍लैंड टीम की प्‍लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव किए गए हैं। सीरीज में वापसी करने के लिए बेताब इंग्लिश टीम आज 6 जुलाई से लीड्स में खेले जाने वाले तीसरे टेस्‍ट में वापसी की उम्‍मीद से उतरेगी। खात बात ये हैं कि एशेज में करीब साढ़े 16 साल बाद ऐसा होगा, जब इंग्‍लैंड की टीम एक दिग्‍गज के बगैर खेलने उतरेगी। वहीं, ऑस्‍ट्रेलिया की टीम भी करीब 12 साल बाद एक दिग्‍गज के बगैर खेलेगी। बता दें कि एक दिग्‍गज दिसंबर 2006 से लगातार एशेज खेल रहा है तो दूसरा 2011 से टेस्‍ट खेल रहा है। लेकिन, तीसरे टेस्‍ट में इन दोनों को ही बाहर रखा गया है। आइये जानते हैं ये दिग्‍गज कौन हैं? जो इतने लंबे समय तक टीम में बने हुए थे।


दरअसल, हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की, जिन्‍होंने 26 दिसंबर 2006 को अपना पहला एशेज मुकाबला खेला था। इसके बाद से वह लगातार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते रहे हैं, लेकिन आज होने वाले तीसरे टेस्‍ट से उन्‍हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है। एंडरसन को किसी इंजरी नहीं, बल्कि‍ खराब प्रदर्शन के चलते बाहर किया गया है।

ऑस्‍ट्रेलिया के लिए लगातार 100 टेस्‍ट खेले लियोन

ऑस्‍ट्रेलियाई टीम की बात करें तो नाथन लियोन चोट के कारण अब पूरी एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्‍होंने लॉर्ड्स में 100वां टेस्‍ट खेला है। वह दुनिया के पहले ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्‍होंने डेब्यू मैच के बाद लगातार 100 टेस्‍ट ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले हैं। नाथ लियोन ने 31 अगस्‍त 2011 को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था।

यह भी पढ़ें : कोहली-रोहित नहीं ये खिलाड़ी है द्रविड़ का फेवरेट, सर गैरी सोबर्स खूबियां सुनकर रह गए दंग

एशेज के तीसरे टेस्‍ट के लिए इंग्लैंड की प्लइंग इलेवन

जैक क्राउली, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), मोईन अली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, ओली रॉबिन्सन और स्टुअर्ट ब्रॉड।

यह भी पढ़ें : अगरकर ने आते बदली टीम इंडिया की तस्वीर, इन 7 खिलाड़ियों को टी20 टीम से किया बाहर