8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोहली-रोहित नहीं ये खिलाड़ी है द्रविड़ का फेवरेट, सर गैरी सोबर्स खूबियां सुनकर रह गए दंग

WI vs IND : भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर 12 जुलाई से दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज से शुरुआत करेगी। इसी बीच बीसीसीआई ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में टीम इंडिया के प्‍लेयर्स वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी सर गैरी सोबर्स से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Jul 2023, 1:06 PM IST

our-young-exciting-batsman-rahul-dravid-introduces-shubman-gill-to-sir-garfield-sobers-in-barbados.jpg

कोहली-रोहित नहीं ये खिलाड़ी है द्रविड़ का फेवरेट, सर गैरी सोबर्स खूबियां सुनकर रह गए दंग।

WI vs IND : भारतीय टीम इंडिया फिलहाल वेस्टइंडीज के दौरे पर है। जहां कप्‍तान रोहित शर्मा की अगुवाई में 12 जुलाई से टीम इंडिया वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज से शुरुआत करेगी। इसके बाद तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। रोहित शर्मा के साथ पूरी टीम बारबाडोस पहुंच चुकी है और अभ्‍यास करना भी शुरू कर दिया है। इसी बीच बीसीसीआई ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में टीम इंडिया के प्‍लेयर्स वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी सर गैरी सोबर्स से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। सभी भारतीय खिलाड़ी दिग्गज ऑलराउंडर से मिलकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं।


सर गैरी सोबर्स ने टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा और विराट कोहली से भी बात की और उनसे मिलकर काफी नजर आए। वहीं जब शुभमन गिल की बारी आई तो टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने उन्‍हें शानदार अंदाज में इंट्रोड्यूस कराया। द्रविड़ ने सर गैरी सोबर्स से कहा कि ये शुबमन गिल है, जो हमारी टीम के सबसे युवा रोमांचक बल्लेबाजों में से एक हैं। इस पर सोबर्स रिएक्ट करते हुए बोले- ओह।

सर गैरी सोबर्स का क्रिकेट करियर

बता दें कि वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी गैरी सोबर्स 1954 से 1974 तक टेस्ट क्रिकेट खेले थे। उन्होंने 93 मैचों में 26 सेंचुरी और 30 हॉफ सेंचुरी के साथ कुल 8032 रन बनाए थे। वहीं, बतौर गेंदबाज उन्होंने 235 विकेट हासिल किए थे। सर सोबर्स को सिर्फ एक ही वनडे खेलने को मिला, जिसमें वह रन नहीं बना सके थे।

यह भी पढ़ें : वर्ल्ड कप से बाहर होने पर दुखी इस खिलाड़ी ने छोड़ी कप्तानी


जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2023-25 के तहत भारतीय टीम वेस्‍टइंडीज के दौरे पर सबसे पहले दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज को भारत हर हाल में जीतने की उम्‍मीद से उतरेगा, ताकि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए शुरुआत में ही कुछ अंक हासिल कर सके।

यह भी पढ़ें : भारत-पाक के मैच को लेकर अफरीदी बोले- बस यही एक मैच नहीं खेलने जा रहे