8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्ल्‍ड कप में भारत-पाक के मैच पर शाहीन अफरीदी का बड़ा बयान, बोले- बस यही एक मैच नहीं खेलने जा रहे

Shaheen Afridi on IND vs PAK Match : भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्‍ड कप के शेड्यूल के मुताबिक भारत और पाकिस्‍तान का हाईवोल्‍टेज मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में 15 अक्‍टूबर को खेला जाएगा। पाकिस्‍तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी भारत-पाक के मुकाबले को लेकर बड़ा बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Jul 2023, 12:27 PM IST

shaheen-afridi.jpg

वर्ल्‍ड कप में भारत-पाक के मैच पर शाहीन अफरीदी का बड़ा बयान, बोले- बस यही एक मैच नहीं खेलने जा रहे।

Shaheen Afridi on IND vs PAK Match : भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्‍ड कप का शेड्यूल जारी हो चुका है। शेड्यूल के मुताबिक, भारत और पाकिस्‍तान का हाईवोल्‍टेज मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। दुनिया भर के दर्शकों को इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। वह बात अलग है कि पाकिस्‍तानी टीम के दौरे के लिए पीसीबी को अभी तक वहां की सरकार ने मंजूरी नहीं दी है। माना जा रहा है कि जल्‍द ही मंजूरी मिल जाएगी। जिसके बाद क्रिकेट के फैंस इस महामुकाबले को देख सकेंगे। लेकिन, इसी बीच पाकिस्‍तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी भारत-पाक के मुकाबले को लेकर बड़ा बयान दिया है।


शाहीन अफरीदी ने एक टीवी चैनल पर कहा है कि हमें केवल भारत के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर नहीं सोचना है। हमें इस मुकाबले पर फोकस करना बंद करना होगा। हम सिर्फ यही एक मैच नहीं खेलने जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि हमें इस बात पर फोकस करना चाहिए कि वर्ल्ड कप कैसे जीता जाए, बतौर टीम हमारा यही टार्गेट होगा। बता दें कि शाहीन अफरीदी पिछले कुछ समय से अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहे हैं। इस पर भी उन्‍होंने सफाई दी है।

बोले- फिट होने पर ही किया गया टेस्‍ट स्‍क्‍वॉड में शामिल

अफरीदी ने आगे कहा कि अब वह पूरी तरह फिट हैं। इसलिए उनकी टेस्ट टीम में वापसी हो सकी है। अगर वह पूरी तरह फिट नहीं होते तो उनका नाम श्रीलंका खिलाफ खेली जानी वाली टेस्‍ट सीरीज के लिए पाकिस्‍तान की टेस्ट स्क्वॉड में शामिल नहीं होता। वह पाकिस्तान के लिए खेल रहे हैं, न कि किसी क्लब लेवल पर खेल रहे हैं।

यह भी पढ़ें : पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार की कार को कैंटर ने मारी टक्‍कर, बेटा भी था कार में मौजूद

श्रीलंका के दौरे पर दो टेस्‍ट मैच की सीरीज खेलेगा पाकिस्‍तान

बता दें कि आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2023-25 के तहत पाकिस्‍तान की टीम जल्‍द ही श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। जहां पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में पाकिस्‍तान ने मजबूत टीम स्‍क्‍वॉड चुनी है, ताकि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जीत से आगाज किया जा सके।

यह भी पढ़ें : वर्ल्ड कप से बाहर होने पर दुखी इस खिलाड़ी ने छोड़ी कप्तानी