Andrew Balbirnie steps down from captaincy : भारत की सरजमीं पर खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप को अब महज तीन महीने बचे हैं। हर देश की टीम का सपना होता है कि वह क्रिकेट महाकुंभ यानी वनडे विश्व कप खेले। वनडे वर्ल्ड के लिए आठ टीमों ने तो पहले ही क्वालीफाई कर लिया था। वहीं अब दस टीमों के बीच क्वालीफायर राउंड खेला जा रहा है, जिसमें श्रीलंका ने जबरदस्त प्रदर्शन कर विश्व कप का टिकट हासिल कर लिया है। वहीं वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और आयरलैंड की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई हैं। आयरलैंड का सपना भी टूट गया है, जिसके चलते उसके कप्तान कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने अचानक कप्तानी छोड़ दी है। अब उनके स्थान पर एक दिग्गज बल्लेबाज को कप्तान बनाया गया है।