8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजीत अगरकर मुस्लिम दोस्‍त की बहन पर हार बैठे थे दिल, दिलचस्‍प है टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर की लव स्टोरी

Ajit Agarkar Love Story : भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्‍टर बनाने का ऐलान कर दिया है। क्रिकेट के मैदान पर जहां अजीत अगरकर ने कई महत्‍वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। वहीं, उनकी पर्सनल लाइफ भी बेहद दिलचस्प है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Jul 2023, 8:39 AM IST

team-india-new-chief-selector-ajit-agarkar-love-story-he-married-his-muslim-friend-sister.jpg

अजीत अगरकर मुस्लिम दोस्‍त की बहन पर हार बैठे थे दिल, बेहद दिलचस्‍प है BCCI के चीफ सेलेक्टर की लव स्टोरी।

Ajit Agarkar Love Story : भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्‍टर बनाने का ऐलान कर दिया है। अब अगरकर चेतन शर्मा के बाद टीम इंडिया का ये सबसे महत्‍वपूर्ण पद संभालेंगे। बीसीसीआई ने बीते मंगलवार को ही भारतीय पुरुष टीम के नए मुख्य चयनकर्ता के रूप में अगरकर के नाम की घोषणा की है। क्रिकेट के मैदान पर जहां अजीत अगरकर ने कई महत्‍वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। वहीं, उनकी पर्सनल लाइफ भी बेहद दिलचस्प है। अजीत अगरकर ने अपने मुस्लिम दोस्‍त की बहन पर ही दिल हार बैठे थे। इसके बाद दोनों ने घरवालों के खिलाफ जाकर शादी की थी।


अजीत अगरकर की पत्‍नी फातिमा उनके दोस्त की बहन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फातिमा अपने भाई के साथ अजीत अगरकर के मैच देखने जाया करती थीं। 1999 में अगरकर की फातिमा से पहली मुलाकात हुई थी। पहली मुलाकात में ही अगरकर फातिमा पर दिल हार बैठे थे। हालांकि इस मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती ही हुई थे। इसके बाद मुलाकातों का सिलसिला आगे बढ़ा तो दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।

घरवालों के खिलाफ जाकर की शादी

अजीत अगरकर और फातिमा ने अपने रिश्‍ते को नाम देने के लिए शादी करने का फैसला लिया, लेकिन दोनों के ही घरवाले इस रिश्‍ते खिलाफ थे। अगरकर और फातिमा कहां मानने वाले थे। दोनों ने परिजनों के खिलाफ जाकर 9 फरवरी 2002 को शादी रचा ली और हमेशा हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। हालांकि इस शादी के लिए दोनों की राह में काफी मुश्किलें आई थीं।

यह भी पढ़ें : ऑस्‍ट्रेलियाई दिग्गज ने चुने पिछले 5 दशक के टॉप-5 बल्‍लेबाज

अगरकर का क्रिकेट करियर

बता दें कि अगरकर और फातिमा का अब एक बेटा भी है, जिसका नाम राज है। वहीं, अगरकर के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर की बात करें तो कई रिकॉर्ड बनाने हैं। सबसे तेज अर्धशतक का नाम भी उनके नाम दर्ज है। अगरकर ने भारत के लिए 26 टेस्ट, 191 वनडे और 4 टी20 मुकाबले खेले हैं।

यह भी पढ़ें : एमएस धोनी ने सिक्‍योरिटी गार्ड को दी अपनी बाइक पर लिफ्ट, देखें वायरल वीडियो