31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमएस धोनी ने सिक्‍योरिटी गार्ड को दी अपनी बाइक पर लिफ्ट, देखें वायरल वीडियो

MS Dhoni Viral Video : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में माही अपनी बाइक पर अपने फार्महाउस से एक सुरक्षा गार्ड को लिफ्ट देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को धोनी के एक फैन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Jul 2023, 1:59 PM IST

ms-dhoni.jpg

एमएस धोनी ने सिक्‍योरिटी गार्ड को दी अपनी बाइक पर लिफ्ट।

MS Dhoni Viral Video : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और सीएसके को पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जिताने वाले एमएस धोनी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में माही अपनी बाइक पर अपने फार्महाउस से एक सुरक्षा गार्ड को लिफ्ट देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को धोनी के एक फैन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसके बाद फैंस इस वीडियो को काफी पसंद करते हुए लाइक और कमेंट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये माही ही हैं, जो इतनी ऊंचाईयों पर पहुंचकर भी जमीन से जुड़े हुए हैं और गरीब लोगों के काम भी आते हैं।


दरअसल, एमएस धोनी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास के बाद से अक्सर क्रिकेट के मैदान से दूर रहते हैं और अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। हालांकि इसी बीच वह प्रेक्टिस भी करते हैं, ताकि इंडियन प्रीमियर लीग अपने फैंस को अपनी तूफानी बल्‍लेबाजी दिखा सकें। फिलहाल घुटने की सर्जरी के बाद धोनी आराम कर रहे हैं।

कैप्‍टन कूल का नया रूप देख फैंस हुए खुश

30 सेकंड के वायरल वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी जिस तरह से सुरक्षा गार्ड को अपने बाइक पर बिठाकर गए उससे उनके व्यावहारिक स्वभाव और लोगों से जुड़ाव का पता चलता है। यही कैप्‍टन कूल एमएस धोनी की विनम्रता को दर्शाता है। इस वायरल वीडियो को देख लोग उनकी तारीफ करते हुए जमकर कमेंट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :भारत के ये चार स्‍टार क्रिकेटर लेने जा रहे संन्यास, BCCI ने खत्‍म किया करियर


सीएसके को 5वीं बार जिताया खिताब

एमएस धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार विजेता बनाया है। इस खिताब के साथ सीएसके ने मुंबई इंडियंस के खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। धोनी पूरी आईपीएल सीजन में अपने घुटकी चोट जूझते रहे, लेकिन इसके बावजूद खेले और टीम का कुशल नेतृत्‍व किया।

यह भी पढ़ें :14 हजार से ज्‍यादा रन बनाने वाला ये दिग्‍गज बनेगा टीम इंडिया का नया हेड कोच