31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Team India: 14 हजार से ज्‍यादा रन बनाने वाला ये दिग्‍गज बनेगा टीम इंडिया का हेड कोच

Team India : दिग्गज क्रिकेटर अमोल मजूमदार का क्रिकेट सलाहकार समिति को प्रभावित करने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनना लगभग तय हो गया है। बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा है कि सीएसी अमोल की प्रस्तुति से सबसे ज्यादा प्रभावित हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Jul 2023, 12:06 PM IST

amol-muzumdar-set-to-become-indian-womens-cricket-team-head-coach.jpg

14 हजार से ज्‍यादा रन बनाने वाला ये दिग्‍गज बनेगा टीम इंडिया का मुख्‍य कोच।

Team India : दिग्गज क्रिकेटर अमोल मजूमदार का क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) को प्रभावित करने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनना लगभग तय हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी ने कहा है कि सीएसी अमोल की प्रस्तुति से सबसे ज्यादा प्रभावित हुई। वह महिला टीम की योजना को लेकर स्पष्ट हैं। अन्य के प्रजेंटेशन भी अच्छे थे, लेकिन अमोल की प्रस्तुति सर्वश्रेष्ठ रही। बता दें कि टीम इंडिया के हेड कोच के पद के लिए मजूमदार के अलावा डरहम के कोच जॉन लुईस और तुषार अरोठे ने भी इंटरव्‍यू दिया था।


बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि सीएसी अमोल मजूमदार के प्रजेंटेशन से काफी प्रभावित हुई है। वह महिला टीम के लिए योजनाओं को लेकर काफी स्पष्ट नजर आए। इस पद के लिए अमोल की सिफारिश की जाएगी। मजूमदार मुंबई रणजी टीम के कोच की भूमिका के अलावा आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ भी काम कर चुके हैं।

पहला दौरा बांग्‍लादेश का

अमोल मजूमदार अगर हेड कोच चुने गए तो वह भारतीय महिला टीम के साथ बांग्‍लादेश का अपना पहला दौरा करेंगे, जो 9 जुलाई से शुरू होने वाला है। भारतीय टीम मीरपुर में तीन वनडे और तीन टी20 मैच की सीरीज खेलेगी। बता दें कि टीम इंडिया पांच साल से कुछ बड़े मुकाबलों में अच्छी स्थिति में होकर भी हारी है। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि अमोल टीम को कैसे मजबूती देते हैं।

यह भी पढ़ें : इस स्‍टार खिलाड़ी ने अपने देश के लिए क्रिकेट खेलने से किया इनकार

मजूमदार का क्रिकेट करियर

अमोल मजूमदार ने 171 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिनमें 48.13 की औसत से 11,167 रन बनाए। 113 लिस्ट-ए मैचों में मजूमदार ने 38.20 की औसत से 3286 रन बनाए। 14 टी20 में मजूमदार के नाम 174 रन दर्ज हैं। यह विडम्‍बना ही है कि वह इतना अच्‍छा प्रदर्शन करने के बावजूद टीम इंडिया में जगह नहीं बना सके।

यह भी पढ़ें : जॉनी बेयरस्‍टो के रन आउट विवाद में हुई ब्रिटिश प्रधानमंत्री की एंट्री

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल