31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जॉनी बेयरस्‍टो के रन आउट विवाद में हुई ब्रिटिश प्रधानमंत्री की एंट्री, ऋषि सुनक ने ऑस्ट्रेलिया पर कसा तंज

Rishi Sunak on Jonny Bairstow Runout : लॉर्ड्स टेस्ट में जॉनी बेयरस्टो के रन आउट मामले में ब्रिटिश प्रधानमंत्री की भी एंट्री हो गई है। भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ियों पर तंज कसा है। उनका कहना है कि ये खेल भावना के विपरीत है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Jul 2023, 10:25 AM IST

rishi-sunak-on-jonny-bairstow-runout-controversy-said-australia-was-not-within-the-spirits-of-the-game-ashes-2023-eng-vs-aus.jpg

जॉनी बेयरस्‍टो के रन आउट विवाद में हुई ब्रिटिश प्रधानमंत्री की एंट्री।

Rishi Sunak on Jonny Bairstow Runout : लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के रन आउट को लेकर शुरू हुआ बवाल खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में ब्रिटिश प्रधानमंत्री की भी एंट्री हो गई है। भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ियों पर तंज कसा है। उनका कहना है कि कप्तान बेन स्टोक्स ने ठीक ही कहा था कि ये खेल भावना के विपरीत है। सुनक ने बेन स्टोक्स के बयान का समर्थन में आते हुए बड़ा बयान दिया है। आइये बताते हैं कि आखिर ऋषि सुनक ने क्या-क्‍या कहा है?


दरअसल, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 43 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। इस टेस्ट में यूं तो कई विवाद हुए, लेकिन सबसे ज्यादा विवाद जॉनी बेयरस्टो के रन आउट पर हुआ है। कोई इसको लेकर ऑस्‍ट्रेलिया टीम की आलोचना कर रहा है तो कोई इसे सही करार दे रहा है।

यह भी पढ़ें : कोहली और ईशान समेत सभी खिलाडि़यों ने बारबाडोस के बीच पर की मस्‍ती

ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक के स्पोक्सपर्सन ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इस मामले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की बात का समर्थन करते हैं। इस तरह से रन आउट करना खेल भावना के विरुद्ध है। हम ऑस्ट्रेलिया की तरह मुकाबला नहीं जीतना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें : ऑस्‍ट्रेलियाई मीडिया ने फ्रंट पेज पर छापा ये फोटो, बेन स्‍टोक्‍स ने कुछ इस तरह लगाई लताड़

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल