
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने फ्रंट पेज पर छापा ये फोटो, बेन स्टोक्स ने लगाई लताड़।
Ben Stokes : एशेज सीरीज 2023 के तहत लॉर्ड्स टेस्ट में जॉनी बेयरस्टो के रन आउट को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है। बेयरस्टो को आउट देने के बाद मेरिलबोन क्रिकेट क्लब के कुछ सदस्यों ने ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों को कथित रूप से गालियां दीं। इसके बाद क्रिकेट के दिग्गजों के बीच बेयरस्टो के रन आउट को लेकर जमकर बहस हुई। वहीं अब ये विवाद अब अलग ही स्तर पर पहुंच गया है। इंग्लिश मीडिया ने जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम पर निशाना साधा है तो ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने इंग्लिश टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को ही निशाने पर ले लिया है। जिसके बाद स्टोक्स भी कहां पीछे रहने वाले हैं। उन्होंने भी अपने तरीके से सोशल मीडिया पर जवाब दिया है।
दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई अखबार द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन ने पहले पेज पर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की तस्वीर एक रोते हुए बच्चे के रूप में छापी है। इस फोटो में स्टोक्स के मुंह पर दूध के बोतल का निप्पल लगा हुआ है। स्टोक्स ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यह मैं बिल्कुल भी नहीं हो सकता। मैंने कब से नई बॉल से गेंदबाजी करनी शुरू की है।
'मैं फील्डिंग टीम का कप्तान होता तो अपील वापस ले लेता'
बता दें कि इस फोटो को छापने का मतलब बेन स्टोक्स की तरफ से मैच के बाद बेयरस्टो को आउट देने के फैसले की आलोचना करना था। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मैच के बाद कहा था कि यह खेल भावना के विपरीत था, अगर वह उस वक्त फील्डिंग टीम के कप्तान होते तो वह उस अपील को वापस ले लेते।
यह भी पढ़ें : बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, तीन स्टार खिलाडि़यों को किया बाहर
'वह इस तरह मैच नहीं जीतना चाहते'
बेन स्टोक्स ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेयरस्टो के आउट देने को लेकर किए गए सवाल पर कहा था कि यह कब से तय हुआ कि अंपायर्स ओवर कंपलीट होने की घोषणा करेंगे। क्या अंपायर्स ने कोई मूवमेंट किया था? बेयरस्टो क्रीज में थे और फिर बाहर गए। वह तथ्य पर लड़ाई नहीं चाहते क्योंकि उन्हें आउट दिया गया। वह होते तो खेल भावना के बारे में गंभीरता से सोचते कि क्या वह ऐसा करना चाहते हैं? मैं इस तरह मैच नहीं जीतना चाहता।
यह भी पढ़ें :कोहली और ईशान समेत सभी खिलाडि़यों ने बारबाडोस के बीच पर की मस्ती
Published on:
4 Jul 2023, 8:40 AM IST
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.