30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, BCCI ने तीन स्टार खिलाडि़यों को किया बाहर

Team India : भारतीय महिला टीम हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय और टी20 सीरीज खेलने के लिए रवाना होने वाली है। टीम के इस दौरे के लिए बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में तीन स्‍टार खिलाडि़यों को शामिल नहीं किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 3 Jul 2023, 12:27 PM IST

bcci.jpg

बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, BCCI ने तीन स्टार खिलाडि़यों को किया बाहर।

Team India : भारतीय पुरुष टीम जहां वेस्‍टइंडीज के दौरे के लिए रवाना हो चुकी है। वहीं, भारतीय महिला टीम भी एक और विदेशी दौरे के लिए तैयार है। भारतीय टीम हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय और टी20 सीरीज खेलने के लिए रवाना होने वाली है। टीम के इस दौरे के लिए बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने टीम का ऐलान कर दिया है। बता दें कि भारतीय महिला टीम एक बार फिर बिना कोच के 3 वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज बांग्‍लादश के खिलाफ खेलेगी। भारत का यह दौरान को 9 से 22 जुलाई तक चलेगा।


बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने बांग्‍लोदश के खिलाफ 18 सदस्यीय टी0 और वनडे टीम स्‍क्‍वॉड की घोषणा कर दी है। इस टीम में दाएं हाथ की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह के साथ विकेटकीपर ऋचा घोष और युवा ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल को शामिल नहीं किया गया है। बता दें कि श्रेयंका ऐसी पहली भारतीय खिलाड़ी हैं, जिनका चयन कैरेबियन प्रीमियर लीग के लिए किया गया है।

भारतीय टी20 टीम स्‍क्‍वॉड

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, देविका वैद्य, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, एस मेघना, अंजलि सरवानी, मोनिका पटेल, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, राशि कनौजिया, अनुषा बारेड्डी और मिन्नू मणि।

यह भी पढ़ें :एशेज से नाथन लियोन बाहर, भारत के खिलाफ डेब्यू में 7 विकेट लेने वाले गेंदबाज की एंट्री

भारतीय वनडे टीम स्‍क्‍वॉड

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, देविका वैद्य, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, प्रिया पुनिया, मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, मोनिका पटेल, राशि कनौजिया, अनुषा बारेड्डी, स्नेह राणा।

यह भी पढ़ें : लॉर्ड्स टेस्ट में बवाल, ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ियों को गालियां देने पर 3 सस्पेंड