
ऑस्ट्रेलिया को झटका, नाथन लियोन बाहर, भारत के खिलाफ डेब्यू में 7 विकेट लेने वाले गेंदबाज की एंट्री।
Ashes 2023 ENG vs AUS : पांच मैचों की की एशेज सीरीज 2023 के तहत लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 43 रनों से हराकर 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि इसके साथ ही कंगारू खेमे को बड़ा झटका लगा है। आस्ट्रेलियाई टीम के स्टार ऑफ स्पिनर नाथन लियोन अब एशेज सीरीज के बाकी तीन टेस्ट से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने लॉर्ड्स में शानदार जीत दर्ज करने बाद नाथन लियोन के बाहर होने की पुष्टि की है। इसके साथ ही उन्होंने उस खिलाड़ी का नाम भी बताया है, जो नाथन लियोन का रिप्लेसमेंट होगा। इस खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ डेब्यू मैैचमें ही सात विकेट झटके थे।
बता दें कि लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन कैच लेने के दौरान नाथन लियोन चोटिल हो गए थे। इसके तुरंत बाद लियोन को मैदान से बाहर ले जाया गया। लियाने को दाहिनी पिंडली में चोट लगी थी, जिसकी वजह से वह मैच में आगे गेंदबाजी नहीं कर सके। हालांकि जरूरत के समय वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बल्लेबाजी करने उतरे थे।
दर्शकों ने तालियों से किया था स्वागत
ऑस्ट्रेलिया को दूसरी इंनिग में जब इंग्लैंड के खिलाफ बढ़त के लिए कुछ रन की आवश्कता थी तो लियाने लंगड़ाते हुए मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। जैसे ही उन्होंने मैदान पर कदम रखा तो दर्शकों ने उनके जज्बे को सलाम करते हुए जमकर तालियां बजाईं। इस दौरान लियोन ने चार रन बनाते हुए 15 रनों की मजत्वपूर्ण साझेदारी भी की और उनकी वजह से ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड को 371 रनों का लक्ष्य दे सकी।
यह भी पढ़ें : भारत-पाकिस्तान के फैंस के लिए खुशखबरी, वर्ल्ड कप के लिए PCB ने उठाया ये कदम
भारत के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में झटके थे 7 विकेट
नाथन लियोन की चोट पर अपडेट देते हुए कप्तान पैट कमिंस ने बताया कि अब वह बाकी तीन टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनके रिप्लेसमेंट के रूप में टॉड मर्फी को टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि मर्फी अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए चार मैच ही खेले हैं और उनके नाम इन मैचों में 14 विकेट दर्ज हैं। मर्फी ने इसी साल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत के खिलाफ डेब्यू मैच में सात विकेट झटके थे।
यह भी पढ़ें : लॉर्ड्स टेस्ट में बवाल, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को गालियां देने पर 3 सस्पेंड
Published on:
3 Jul 2023, 11:58 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.