30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत-पाकिस्तान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, वर्ल्ड कप में खेलने के लिए PCB ने उठाया ये बड़ा कदम

World Cup 2023 : भारत और पाकिस्‍तान के बीच मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। पीसीबी ने अक्‍टूबर-नवंबर में पाकिस्‍तानी टीम को भारत के दौरे पर विश्‍व कप खेलने जाने के लिए अपनी सरकार से आधिकारिक मंजूरी के लिए पत्र लिखा है। आइये आपको भी बताते हैं कि पत्र में क्‍या-क्‍या लिखा गया है?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 2 Jul 2023, 12:28 PM IST

pcb-took-necessary-steps-to-play-in-the-world-cup-2023-sought-approval-from-pakistani-government-for-india-tour.jpg

भारत-पाकिस्तान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, वर्ल्ड कप में खेलने के लिए PCB ने उठाया ये बड़ा कदम।

World Cup 2023 : वर्ल्‍ड कप 2023 में भारत और पाकिस्‍तान के बीच मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। पीसीबी ने अक्‍टूबर-नवंबर में पाकिस्‍तानी टीम को भारत के दौरे पर विश्‍व कप खेलने जाने के लिए अपनी सरकार से आधिकारिक मंजूरी के लिए पत्र लिखा है। पीसीबी की ओर से यह पत्र पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ ही आंतरिक और विदेश मंत्रालय को भी भेजा गया है। पत्र के माध्‍यम से सलाह मांगी गई है कि क्‍या पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को भारत का दौरा करना चाहिए? पीसीबी ने वर्ल्‍ड कप के वेन्‍यू को लेकर यह भी पूछा है कि इस पर कोई आपत्ति तो नहीं है? साथ ही ये भी पूछा है कि क्या पाकिस्तान की सरकार उन स्थानों के निरीक्षण के लिए सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल भेजना चाहती है?


दरअसल, पीसीबी की ओर से ये पत्र 26 जून को लिखा था, जो अब सामने आया है। ज्ञात हो कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण सियासी संबंध रहे हैं। इसलिए पीसीबी को भारत दौरे के लिए सरकार की मंजूरी की आवश्यकता है। पीसीबी सरकार की मंजूरी के बगैर टीम को भारत के दौरे पर नहीं भेजेगा। पीसीबी ने सरकार के साथ पाकिस्तान का शेड्यूल भी साझा किया है। अब देखने वाली बात है कि वहां कि सरकार क्‍या फैसला लेती है?

शेड्यूल जारी होते ही अनुमति के लिए भेजा पत्र

पीसीबी ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बातचीत में कहा कि पिछले मंगलवार को वर्ल्‍ड कप का शेड्यूल जारी होने के बाद ही अंतर प्रांतीय समन्वय मंत्रालय के जरिये प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र भेजा गया था। पत्र की प्रति आंतरिक मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को भी प्रेषित की गई है। हमारी तरफ से पत्र के माध्‍यम से भारत में खेले जाने वाले वर्ल्‍ड कप में भाग लेने की अनुमति मांगी गई है।

यह भी पढ़ें :

2016 में पाकिस्‍तान ने आखिरी बार किया था भारत का दौरा

बता दें कि काफी देरी के बाद पिछले हफ्ते ही वर्ल्‍ड कप का शेड्यूल जारी किया गया था। पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2016 के बाद से भारत का दौरा नहीं किया है। दरअसल, एशिया कप के सिर्फ चार शुरुआती मैच मिलने से पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा था। इसी कारण वह वनडे वर्ल्‍ड कप में खेलने को लेकर आनाकानी कर रहा है।

यह भी पढ़ें :