30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: कोहली और ईशान समेत सभी खिलाडि़यों ने बारबाडोस के बीच पर की जमकर मस्‍ती, देखें तस्‍वीरें

Team India : भारतीय टीम वेस्‍टइंडीज के दौरे पर बारबाडोस पहुंच गई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया ने अभ्यास शुरू कर दिया है। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व में अभ्यास से पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने बारबाडोस बीच पर जमकर मस्ती की और सभी ने वॉलीबॉल खेला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 3 Jul 2023, 4:03 PM IST

virat-kohli-team-india.jpg

कोहली और ईशान समेत सभी खिलाडि़यों ने बारबाडोस के बीच पर की मस्‍ती।

Team India : भारतीय टीम वेस्‍टइंडीज के दौरे पर बारबाडोस पहुंच गई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया ने अभ्यास शुरू कर दिया है। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व में अभ्यास से पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने बारबाडोस बीच पर जमकर मस्ती की और सभी ने वॉलीबॉल खेला। इस दौरान विराट कोहली, मोहम्‍मद सिराज और शार्दुल ठाकुर समेत अधिकतर खिलाडि़यों ने वॉलीबॉल खेला तो ईशान किशन वीडियो बनाते नजर आए। राहुल द्रविड़ के साथ कोचिंग स्टाफ ने भी वॉलीबॉल खेलते हुए खूब मस्ती की। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया है।


बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

बीसीसीआई की ओर से शेयर किए गया यह वीडियो 1 मिनट 46 सेकंड का है। वीडियो में सबसे पहले हवाई जहाज नजर आता है, जिसमें सवार होकर टीम इंडिया बारबाडोस पहुंची है। ईशान किशन, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, अजिंक्य रहाणे और केएस भरत समेत अधिकतर खिलाड़ी भारत से बारबाडोस पहुंचे हैं तो विराट कोहली, रोहित शर्मा समेत कुछ खिलाड़ी छुट्टियां मनाकर सीधे बारबाडोस पहुंचे हैं।


खिलाड़ियों ने बीच पर खेला वॉलीबॉल

बारबाडोस बीच पर खिलाड़ी वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, मोहम्‍मद सिराज और अजिंक्य रहाणे आदि टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ और कोचिंग स्टाफ वॉलीबॉल खेल रहा है। वहीं ईशान किशन इसका वीडियो बनाने में बिजी हैं। बता दें कि आज ही टीम इंडिया का पहला अभ्यास कैंप है।

यह भी पढ़ें : भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान ने दिया चौंकाने वाला बयान


वेस्‍टइंडीज की टीम फिलहाल जिम्‍बाब्‍वे में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 12 जुलाई से शुरू होगी। इसके बाद महीने के अंतिम सप्‍ताह में वनडे सीरीज शुरू होगी और अगस्‍त में टी20 सीरीज खेली जाएगी। फिलहाल वेस्‍टइंडीज की टीम जिम्‍बाब्‍वे में वर्ल्डकप क्वालीफायर खेल रही है और उसमें हारकर विश्‍व कप से बाहर भी हो चुकी है।


भारतीय टेस्‍ट टीम स्‍क्‍वॉड

रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्‍तान), केएस भारत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट और नवदीप सैनी।

यह भी पढ़ें : वनडे वर्ल्ड कप शेड्यूल में बड़ा बदलाव, अब पड़ोसी देश से 2 नवंबर को होगा भारत मुकाबला