30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वनडे वर्ल्ड कप शेड्यूल में बदलाव, पड़ोसी देश से 2 नवंबर को होगा भारत मुकाबला

World Cup 2023 Update Schedule : भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्‍ड कप 2023 का शेड्यूल जारी किए एक हफ्ता गुजर चुका है। वहीं, अब इस शेड्यूल में बदलाव किया गया है। क्‍वालीफायर राउंड से श्रीलंका की टीम ने वर्ल्‍ड कप के लिए क्‍वालीफाई कर लिया है। श्रीलंका का भारत से मुकाबला 2 नवंबर को होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 3 Jul 2023, 1:58 PM IST

world-cup-2023-update-schedule-india-vs-sri-lanka-match-on-2-november.jpg

वनडे वर्ल्ड कप शेड्यूल में बदलाव, पड़ोसी देश से 2 नवंबर को होगा भारत मुकाबला।

World Cup 2023 Update Schedule : भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्‍ड कप 2023 का शेड्यूल जारी किए एक हफ्ता गुजर चुका है। वहीं, अब इस शेड्यूल में बदलाव किया गया है। क्‍वालीफायर राउंड से श्रीलंका की टीम ने वर्ल्‍ड कप के लिए क्‍वालीफाई कर लिया है। श्रीलंका की टीम को क्वालीफायर 2 के रूप में नामित किया जाएगा। इस तरह श्रीलंका का भारत से मुकाबला 2 नवंबर को होगा। बता दें कि भारत वर्ल्‍ड कप में पहला मुकाबला 8 अक्‍टूबर को कंगारू टीम के खिलाफ खेलेगा, वहीं, चिरप्रतिद्वंद्वि पाकिस्‍तान के खिलाफ हाईवोल्‍टेज मुकाबला 15 अक्‍टूबर को खेला जाएगा।


बीसीसीआई और पीसीबी के बीच लंबे समय तक चली खींचतान के बाद आईसीसी और बीसीसीआई ने पीसीबी की अहमदाबाद में नहीं खेलने की मांग को खारिज करते हुए शेड्यूल जारी किया है। अब भारत और पाकिस्‍तान के बीच महामुकाबला शेड्यूल के अनुसार अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाएगा। वहीं, अब पड़ोसी देश श्रीलंका ने भी विश्‍व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत का श्रीलंका से मुकाबला 2 नवंबर को मुंबई में होगा।

भारत सबसे बड़ा दावेदार

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम को इस साल होने वाले वर्ल्‍ड कप का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। देसी-विदेशी कई दिग्‍गजों ने इस बार भारत के वर्ल्‍ड कप जीतने का दावा किया है। ऐसे में उम्‍मीद है कि लंबे समय बाद एक बार फिर विश्‍व कप का खिताब भारत की झोली में आएगा।

यह भी पढ़ें :लॉर्ड्स टेस्ट में बवाल, ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ियों को गालियां देने पर 3 सस्पेंड

बदलाव के साथ वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल

08 अक्टूबर - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (चेन्नई)

11 अक्टूबर - भारत बनाम अफगानिस्तान (दिल्ली)

15 अक्टूबर - भारत बनाम पाकिस्तान (अहमदाबाद)

19 अक्टूबर - भारत बनाम बांग्लादेश (पुणे)

22 अक्टूबर - भारत बनाम न्यूजीलैंड (धर्मशाला)

29 अक्टूबर - भारत बनाम इंग्लैंड (लखनऊ)

02 नवंबर - भारत बनाम श्रीलंका (मुंबई)

05 नवंबर - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (कोलकाता)

11 नवंबर - भारत बनाम क्वालिफायर (बेंगलुरु)

यह भी पढ़ें : बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, BCCI ने तीन स्टार खिलाडि़यों को किया बाहर