30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

India vs Pakistan : भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान ने दिया चौंकाने वाला बयान

India vs Pakistan Match : वनडे वर्ल्‍ड में भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्‍टेज मुकाबले का दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है। लेकिन, इसी मुकाबले को लेकर भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान सौरव गांगुली ने चौंकाने वाला बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 3 Jul 2023, 3:10 PM IST

former-team-india-captain-sourav-ganguly-statement-on-india-vs-pakistan-match-in-odi-world-cup-2023.jpg

भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान ने दिया चौंकाने वाला बयान।

India vs Pakistan Match : भारत की मेजबानी में पहली बार पूरा वनडे वर्ल्‍ड 5 अक्‍टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाने वाला है। भारत अपना का पहला मैच 8 अक्‍टूबर को ऑस्‍ट्रेलिया की टीम के खिलाफ खेलेगा। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्‍टेज मुकाबला 15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मुकाबले का दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है। लेकिन, इसी मुकाबले को लेकर भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान सौरव गांगुली ने चौंकाने वाला बयान दिया है। आइये आपको भी बताते हैं कि दादा ने आखिर ऐसा क्‍या कहा है?


सौरव गांगुली ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कहा कि दोनों ही परम्परागत चिर प्रतिद्वंद्वियों के बीच जो भी बड़े मुकाबले हुए हैं, उनमें भारत ने जीत हासिल की है, लेकिन दोनों देशों के बीच मैचों को लेकर काफी शोर-शराबा रहता है। उन्‍होंने कहा कि लेकिन, अब क्वाल‍िटी क्रिकेट की कमी के चलते दोनों देशों के मुकाबले काफी प्रभावित हुए हैं।

गांगुली बोले- ऑस्ट्रेलिया के ख‍िलाफ मुकाबला ज्यादा जोरदार

सौरव गांगुली ने कहा कि वर्ल्ड कप में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच आम तौर पर अच्छे हुए हैं। धीरे-धीरे दोनों के बीच ऐसे मुकाबले हुए हैं, जो भारत बनाम पाकिस्तान के मुकाबले से बेहतर रहे। उन्‍होंने कहा कि भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। हालांकि उम्‍मीद है कि वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अच्‍छा गेम हो सकता है, क्योंकि ऑस्‍ट्रेलिया के पास बेहतर क्वाल‍िटी है।

यह भी पढ़ें : बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, BCCI ने 3 स्टार खिलाडि़यों को किया बाहर

वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल

08 अक्टूबर - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (चेन्नई)

11 अक्टूबर - भारत बनाम अफगानिस्तान (दिल्ली)

15 अक्टूबर - भारत बनाम पाकिस्तान (अहमदाबाद)

19 अक्टूबर - भारत बनाम बांग्लादेश (पुणे)

22 अक्टूबर - भारत बनाम न्यूजीलैंड (धर्मशाला)

29 अक्टूबर - भारत बनाम इंग्लैंड (लखनऊ)

02 नवंबर - भारत बनाम श्रीलंका (मुंबई)

05 नवंबर - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (कोलकाता)

11 नवंबर - भारत बनाम क्वालिफायर (बेंगलुरु)

यह भी पढ़ें : वनडे वर्ल्ड कप शेड्यूल में बड़ा बदलाव, पड़ोसी देश से 2 नवंबर को होगा भारत मुकाबला