31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस स्‍टार खिलाड़ी ने अपने देश के लिए क्रिकेट खेलने से किया इनकार, बोर्ड पर लगाए ये गंभीर आरोप

Usman Ghani break from Afghanistan Cricket : बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से पहले अफगानिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा है। अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज उस्मान घनी ने अपने देश के लिए क्रिकेट खेलने से इनकार कर दिया है। इतना ही नहीं उन्‍होंने अपने बोर्ड पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Jul 2023, 9:38 AM IST

usman-ghani-decided-to-break-from-afghanistan-cricket-said-corrupt-leadership-in-the-cricket-board.jpg

इस स्‍टार खिलाड़ी ने अपने देश के लिए क्रिकेट खेलने से किया इनकार, बोर्ड पर लगाए ये गंभीर आरोप।

Usman Ghani break from Afghanistan Cricket : बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से पहले अफगानिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा है। अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज उस्मान घनी ने अपने देश के लिए क्रिकेट खेलने से इनकार कर दिया है। घनी ने ट्वीट करते हुए अफगानिस्तान क्रिकेट से ब्रेक लेने की घोषणा की है। इतना ही नहीं घनी ने क्रिकेट से ब्रेक लेने के साथ अपने बोर्ड पर बड़े गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने साफ-साफ कहा है कि जब तक अफगानिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड की लीडरशिप नहीं बदलती, वह टीम में वापसी नहीं करेंगे। बता दें कि उस्मान घनी ने अपने देश के लिए 52 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं।


उस्मान घनी ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि बहुत सोचने के बाद उन्‍होंने अफगानिस्तान क्रिकेट से ब्रेक लेने का निर्णय लिया है। उन्‍हें ऐसा कड़ा फैसला लेने पर बोर्ड की भ्रष्ट लीडरशिप ने मजबूर किया है। हालांकि वह कड़ी मेहनत करते रहेंगे और सही मैनेजमेंट और चयन समिति का इंतजार करेंगे। जब लीडरशिप में बदलेगी तब ही वह देश के लिए दोबारा खेलेंगे। वह अपने प्यारे देश के लिए खेलने से खुद को रोक रहे हैं।

'कई बार प्रयास के बाद नहीं हो सकी बोर्ड अध्‍यक्ष से मुलाकात'

उन्होंने इस तरह के बैक टू बैक कई ट्वीट किए हैं। एक अन्‍य ट्वीट में लिखा है कि उन्‍होंने कई बार अपने बोर्ड अध्यक्ष से मिलने का प्रयास किया और कई बार विजिट भी की। लेकिन, उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। वहीं सभी फॉर्मेट से मुझे अफगानी टीम से बाहर करने को लेकर चीफ सेलेक्टर के पास कोई सटीक जवाब नहीं था।

यह भी पढ़ें : कोहली और ईशान समेत सभी खिलाडि़यों ने बारबाडोस के बीच पर की मस्‍ती


5 जुलाई से शुरू होगी वनडे सीरीज

बता दें कि अफगानिस्तानी टीम इस समय बांग्लादेश दौरे पर गई हुई है। जहां वह बांग्‍लादेश के खिलाफ तीन वनडे और दो टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। वनडे सीरीज 5 जुलाई से शुरू होगी। इससे पहले एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान की टीम बांग्‍लादेश से 546 रन से हार गई थी।

यह भी पढ़ें : ऑस्‍ट्रेलियाई मीडिया ने फ्रंट पेज पर छापा ये फोटो, बेन स्‍टोक्‍स ने कुछ इस तरह लगाई लताड़

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल