Ashes 2023 : एशेज सीरीज 2023 के तहत खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की टीम में तीन बड़े बदलाव हुए हैं। 0-2 से पिछड़ने के बाद सीरीज में वापसी करने के लिए इंग्लिश टीम आज 6 जुलाई से लीड्स में खेले जाने वाले टेस्ट में वापसी की उम्मीद से उतरेगी। खात बात ये हैं कि ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रच देंगे। उनका यह 100वां टेस्ट होगा और वह इस मैच में भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और मौजूद कोच राहुल द्रविड़ का एक खास रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर देंगे।