क्रिकेट

Women’s T20 WC: डैनी व्याट-हॉज की फिफ्टी से इंग्लैंड की वेस्टइंडीज पर शानदार जीत, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

Danielle Wyatt-Hodge half-century: इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। इंग्लैंड की इस जीत में डैनी व्याट हॉज ने आकर्षक अर्द्धशतकीय पारी खेली।
2 min read
Jun 25, 2026
England Women reach semi-final
इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम (Photo- IANS)

ENG Women VS West Indies Women: इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने अपना अजेय क्रम जारी रखते हुए आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। टूर्नामेंट में इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने अब तक 4 मैच खेले और सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए डैनी व्याट-हॉज के आकर्षक अर्द्धशतक से इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 38 रनों से हराया।

वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया। वहीं, इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 186 रन बनाए और वेस्टइंडीज को 148/5 पर रोक सेमीफाइनल का टिकट कटाया।

डैनी व्याट-हॉज ने 42 गेंद में बनाए 65 रन

इंग्लैंड की 35 वर्षीय दाएं हाथ की बैटर डैनी व्याट-हॉज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी टीम की खराब शुरुआत के बावजूद धैर्य दिखाया। उन्होंने एक छोर संभालते हुए 42 गेंद में 8 चौके की मदद से आकर्षक 45 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। टूर्नामेंट में इंग्लैंड की ओर से चार मुकाबलों में अब तक वे एक शतक और एक अर्द्धशतक लगा चुकी हैं और 147.32 की स्ट्राइक रेट से कुल 193 रन बना चुकी हैं। वे टूर्नामेंट में अब तक खेले गए मुकाबलों में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ डैनी व्याट-हॉज के अलावा हीथर नाइट ने 43 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके लिए उन्होंने 26 गेंदों का सामना किया। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 7 आकर्षक चौके लगाए। इन दोनों के अलावा इंग्लैंड की ओर से सोफिया डंकले ने 14 और एलिसा कैप्सी ने 28 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इंग्लैंड के शेष खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके।

वेस्टइंडीज की चिनले हेनरी की कोशिश हुई बेकार

वेस्टइंडीज की तरफ से चिनले हेनरी ने 30 गेंद में 4 चौके और 2 छक्के संग नाबाद 51 रन बनाए। बावजूद इसके वे वेस्टइंडीज की टीम को जीत नहीं दिला सकीं। वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की तरफ से वे सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं। उनके अलावा वेस्टइंडीज के लिए विकेट-कीपर बल्लेबाज शेमाइन कैंपबेल ने 20 रन और जहज़ारा क्लैक्सटन ने 21 रन का योगदान दिया।

वेस्टइंडीज के लिए अश्मिनी मुनिसार ने 4 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट लिया। वे वेस्टइंडीज की तरफ से मैच में सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी रहीं। वहीं इंग्लैंड के लिए चार्ली डीन ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया। वे इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक विकेट चटकाने वाली खिलाड़ी रहीं।

Updated on:
25 Jun 2026 09:29 am
Published on:
25 Jun 2026 09:01 am