क्रिकेट

Women’s T20 World Cup 2026 Final Live Streaming: इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मुकाबला, जानें कब और कहां देखें, टीवी और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल

Women's T20 World Cup 2026 Final Live Streaming: जानिए कब, कहां और कैसे देखें इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले इस मैच के समय, लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी चैनल्स की पूरी डिटेल यहां देखें।
2 min read
Jul 04, 2026
Womens T20 World Cup 2026 Final Live, England vs Australia Womens Final Live Stream, Star Sports Network Live Match, JioHotstar Live Cricket Streaming,
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला (Photo - ICC)

Women's T20 World Cup 2026 Final Live Streaming: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला आ चुका है। इस रविवार को टूर्नामेंट की मेजबान इंग्लैंड और 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी जंग होने जा रही है। क्रिकेट की दुनिया की इन दो सबसे मजबूत टीमों के बीच यह महामुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स (Lord's) क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। 2009 के बाद यह दूसरी बार है जब लॉर्ड्स के मैदान पर विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल होने जा रही है। इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर और ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को मात देकर फाइनल का टिकट कटाया है।

मैच की तारीख और समय (Date and Time)

यह ऐतिहासिक फाइनल मैच रविवार, 5 जुलाई 2026 को खेला जाएगा। भारतीय समय (IST) के अनुसार यह मुकाबला रात 8:00 बजे शुरू होगा, जबकि लंदन के लोकल समय के मुताबिक दोपहर 3:30 बजे और ऑस्ट्रेलिया में (AEST) सोमवार, 6 जुलाई की रात 12:30 बजे से देखा जा सकेगा।

कहां देखें लाइव मैच? (टीवी और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स)

भारत में क्रिकेट फैंस के लिए इस फाइनल मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के चैनल्स पर लाइव होगा। इसके अलावा मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी। वहीं यूके (UK) के फैंस स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट, स्काई स्पोर्ट्स मेन इवेंट और स्काई मिक्स (फ्री टू एयर) पर देख सकते हैं। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग स्काई गो ऐप पर उपलब्ध होगी। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट फैंस फॉक्स स्पोर्ट्स चैनल्स पर टीवी पर और कायो स्पोर्ट्स (Kayo Sports) ऐप पर ऑनलाइन मैच का आनंद ले सकते हैं।

क्लोजिंग सेरेमनी में धमाल मचाएंगे हॉलीवुड स्टार्स

मैच शुरू होने से ठीक एक घंटे पहले, यानी भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे (लोकल समय दोपहर 2:30 बजे) लॉर्ड्स के मैदान पर एक शानदार क्लोजिंग सेरेमनी होगी। इसमें ग्लोबल म्यूजिक स्टार रीटा ओरा (Rita Ora) मैच से पहले अपनी परफॉर्मेंस से समां बांधेंगी। वहीं, मैच खत्म होने के बाद और ट्रॉफी उठाने के समय मशहूर ब्रिटिश पॉप ग्रुप क्लीन बैंडिट (Clean Bandit) अपनी लाइव परफॉर्मेंस से इस मेगा टूर्नामेंट का समापन करेगा।