4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Women’s T20 World Cup 2026 Final: लॉर्ड्स में बल्लेबाजों को मिलेगा फायदा या गेंदबाज होंगे हावी? जानें फाइनल मैच की पिच रिपोर्ट

Women's T20 World Cup 2026 Final Pitch Report: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के लॉर्ड्स (Lord's) मैदान पर खेला जाएगा। जानिए कैसी रहेगी लॉर्ड्स की पिच, टॉस जीतने वाली टीम क्या करेगी और कौन से खिलाड़ी मचाएंगे धमाल।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jul 04, 2026

Womens T20 World Cup Final Pitch Report, England vs Australia Lords Pitch, Lord's London Stadium T20 Records, Toss Prediction ENG W vs AUS W, Danni Wyatt Hodge Ellyse Perry Form.

लंदन का ऐतिहासिक लॉर्ड्स (Lord's) मैदान (Photo - IANS)

Women's T20 World Cup 2026 Final Pitch Report: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला मेजबान इंग्लैंड और 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार, 5 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स (Lord's) मैदान पर खेला जाएगा। इस खिताबी मैच से पहले हर किसी की नजर लॉर्ड्स की पिच रिपोर्ट पर है कि यहां बल्लेबाज कमाल करेंगे या गेंदबाज।

कैसी है लॉर्ड्स की पिच: बैटिंग या बॉलिंग?

लॉर्ड्स की पिच इस टूर्नामेंट में काफी संतुलित रही है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को बराबर मौका मिला है। इस वर्ल्ड कप में यहां तीन मैच खेले गए हैं, जिनमें पहली पारी का स्कोर 186, 117 और 170 रन रहा है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 157.7 रन है। इस पिच पर टिक कर खेलने वाले बल्लेबाजों को मदद मिलती है, लेकिन खराब शॉट खेलने पर विकेट भी जल्दी गिरते हैं। रिकॉर्ड की बात करें तो इस मैदान पर इंग्लैंड का रिकॉर्ड 4-0 का है (यानी खेले गए सभी 4 मैच जीते हैं), जबकि ऑस्ट्रेलिया ने यहां 2 मैच खेलकर 1 जीता है और 1 हारा है।

स्पिनर्स या तेज गेंदबाज, किसे मिलेगी मदद?

इस मैदान पर स्पिन गेंदबाजों का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। साउथ अफ्रीका की नॉनकुलुलेको म्लाबा ने यहां 4 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर कसी हुई गेंदबाजी की थी। वहीं, इंग्लैंड की कप्तान चार्ली डीन ने भी यहां 31 रन देकर 2 विकेट चटकाए हैं। हालांकि, लेंथ खराब होने पर स्पिनर्स की कुटाई भी हुई है, जैसे ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिनक्स ने यहां 46 रन लुटा दिए थे।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

इंग्लैंड की डैनी व्याट-हॉज ने इस मैदान पर 65 रनों की तेज पारी खेली थी और वह शानदार फॉर्म में हैं। कप्तान चार्ली डीन (गेंदबाज) और हीथर नाइट (बल्लेबाज) भी यहां अच्छा प्रदर्शन कर चुकी हैं। वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिस पेरी ने इस मैदान पर 56 रन बनाए हैं। एशले गार्डनर ने भी 29 गेंदों में 53 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इसके अलावा जॉर्जिया वेयरहैम (कंजूस गेंदबाज) भी बड़ा खतरा साबित होंगी।

टॉस प्रेडिक्शन: पहले क्या करना सही?

इस पिच पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी (Bowl First) करना थोड़ा फायदेमंद हो सकता है। इस वर्ल्ड कप में यहां खेले गए 3 मैचों में से 2 मैच बाद में बल्लेबाजी (चेज) करने वाली टीम ने जीते हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया द्वारा इंडिया के खिलाफ 171 रनों का सफल चेज भी शामिल है। हालांकि, पहले बैटिंग करके भी यहां मैच जीते गए हैं, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले बॉलिंग चुन सकती है, लेकिन पहले बैटिंग करने वाली टीम के पास भी बड़ा स्कोर बनाकर दबाव बनाने का पूरा मौका रहेगा।