4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Women’s T20 World Cup 2026 Final: वर्ल्डकप के फाइनल में अगर आई बारिश, तो किस टीम को होगा फायदा? जानें ICC के नियम

Womens T20 World Cup 2026 Final Weather Report: ICC विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के लॉर्ड्स (Lord's) मैदान पर खेला जाना है। जानिए अगर इस महामुकाबले में बारिश विलेन बनती है, तो आईसीसी के नियम क्या कहते हैं और ट्रॉफी किसे मिलेगी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jul 04, 2026

Womens T20 World Cup 2026 Final, England vs Australia Womens Final, Lord's London Weather Sunday, ICC Rain Rules T20 World Cup, Duckworth Lewis Stern Method Cricket.

लंदन का ऐतिहासिक लॉर्ड्स (Lord's) क्रिकेट ग्राउंड (Photo - IANS)

Women's T20 World Cup 2026 Final Weather Report: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला तय हो चुका है। मेजबान इंग्लैंड और 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीमें रविवार, 5 जुलाई 2026 को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स (Lord's) क्रिकेट ग्राउंड पर आमने-सामने होंगी। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे (लोकल समय दोपहर 3:30 बजे) शुरू होगा। इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 40 रनों से और ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया है।

लेकिन ऐसे बड़े मैच पर बारिश का साया हमेशा मंडराता है। अगर फाइनल में बारिश विलेन बनती है, तो किसी एक टीम को फायदा नहीं बल्कि नियम अलग तरह से काम करेंगे। आइए जानते हैं कि मौसम कैसा रहेगा और आईसीसी (ICC) के नियम क्या कहते हैं।

क्या हैं बारिश के नियम?

अगर मैच के दौरान बारिश होती है, तो अंपायर्स सबसे पहले उसी दिन मैच को छोटा करके (ओवरों की संख्या घटाकर) खत्म करने की कोशिश करेंगे। इसके लिए डकवर्थ-लुईस (DLS) नियम का इस्तेमाल होगा। फाइनल का नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों का कम से कम 10-10 ओवर खेलना जरूरी है।

अगर रविवार को मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो खेल अगले दिन यानी 'रिजर्व डे' (Reserve Day) पर चला जाएगा। मैच वहीं से शुरू होगा जहां रुका था। लेकिन, अगर रिजर्व डे के दिन भी बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता है, तो किसी भी टीम को ग्रुप स्टेज के पॉइंट्स के आधार पर विजेता नहीं चुना जाएगा। ऐसे में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों को संयुक्त विजेता (Joint Champions) घोषित कर दिया जाएगा और ट्रॉफी दोनों के बीच शेयर होगी।

लंदन के मौसम का हाल

राहत की बात यह है कि रविवार को लंदन में मौसम ज्यादातर बादलों से घिरा (Mostly Cloudy) रहेगा। तापमान करीब 28°C रहने की उम्मीद है, ह्यूमिडिटी 52% और हवा की रफ्तार 14 किमी/घंटा रहेगी। सबसे अच्छी बात यह है कि बारिश की आशंका (Precipitation) सिर्फ 10% है, जिससे मैच पूरा होने की पूरी उम्मीद है।

बारिश का पुराना इतिहास

इंग्लैंड में मौसम का भरोसा नहीं होता। इससे पहले वॉर्म-अप मैचों में भी बारिश ने खलल डाला था। इतिहास देखें तो साल 2020 के विमेंस वर्ल्ड कप में रिजर्व डे न होने के कारण इंग्लैंड की टीम बिना सेमीफाइनल खेले टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी, क्योंकि भारत अपने ग्रुप में टॉप पर था। हालांकि, इस बार आईसीसी ने नॉकआउट मैचों के लिए रिजर्व डे रखा है, जिससे फैंस और खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिली है।