
ICC Womens T20 World Cup 2026: इंग्लैंड और वेल्स की धरती पर 12 जून से शुरू होने जा रहा ICC विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 इस बार बेहद खास है। पहली बार 12 देश चमचमाती ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगे और फाइनल 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर होगा। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही दुनिया के 5 सबसे बड़े AI प्लेटफॉर्म्स (Gemini, ChatGPT, Grok, Meta AI, और Snap My AI) ने अपनी भविष्यवाणियां कर दी हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लगभग सभी AI टूल्स ने एक ही टीम को विजेता बताया है। आखिर ऐसा क्यों है और भारतीय टीम के कितने चांस हैं, आइए जानते हैं इस डीप एनालिसिस रिपोर्ट में।
सभी AI प्लेटफॉर्म्स के डेटा को खंगालें तो हर किसी ने ऑस्ट्रेलिया (Australia Women) को ही इस साल का सबसे बड़ा दावेदार माना है। जेमिनी (Gemini) ने इसे 45%, चैटजीपीटी (ChatGPT) ने 35%, मेटा एआई (Meta AI) ने 40% और ग्रोक (Grok) ने 55-60% जीतने की संभावना दी है। इसके पीछे इन टूल्स की सोच यह है कि ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 9 में से 6 बार यह खिताब जीता है और उनका विनिंग रेट 80% से ज्यादा है। बड़े मैचों का प्रेशर झेलने का अनुभव और टीम की गहराई (बैटिंग-बॉलिंग डेप्थ) के कारण ही सभी AI मान रहे हैं कि यह ट्रॉफी एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया ही लेकर जाएगी।
भारतीय टीम (Team India) को लेकर सभी AI काफी पॉजिटिव हैं। मेटा एआई (Meta AI) ने भारत को 25%, चैटजीपीटी ने 18% और जेमिनी ने 15% चांस दिए हैं। इसके पीछे का तर्क 2025 में भारत की वनडे वर्ल्ड कप जीत का मोमेंटम और डब्ल्यूपीएल (WPL) से मिला आत्मविश्वास है। वहीं मेजबान इंग्लैंड को होम एडवांटेज के कारण जेमिनी ने 25%, चैटजीपीटी ने 22% और मेटा ने 20% चांस दिए हैं, क्योंकि वे अपने घर में बेहद खतरनाक हैं। डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को 5 से 10% के बीच रखा गया है क्योंकि उनका हालिया फॉर्म थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहा है।
जेमिनी की थ्योरी के अनुसार, भले ही ऑस्ट्रेलिया 45% चांस के साथ सबसे आगे है, लेकिन मेजबान इंग्लैंड अपनी कंडीशंस का फायदा उठाकर उन्हें फाइनल में कड़ी टक्कर दे सकता है। चैटजीपीटी ने तो सीधा प्रेडिक्शन किया है कि फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। ग्रोक और मेटा एआई का मानना है कि ग्रुप ए (जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका हैं) 'ग्रुप ऑफ डेथ' है। इन तीनों में से जो भी दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, वही आगे का रुख तय करेंगी। स्नैप माई एआई ने भी साफ किया कि प्रतिभा के मामले में भारत-इंग्लैंड कम नहीं हैं, लेकिन कंगारू टीम का पुराना दबदबा इस बार भी देखने को मिल सकता है।