क्रिकेट

AUS vs PAK: मैच में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे फैन को पुलिस ने रोका तो मचा बवाल

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान के मैच के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर एक फैन को पुलिस ने रोक दिया, जिसके बाद जमकर बहसबाजी हुई। 43 सेकंड का ये वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ तो बवाल मच गया।

2 min read
मैच में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगा रहे फैन को पुलिस ने रोका तो मचा बवाल।

AUS vs PAK: वर्ल्ड कप 2023 का 18वां मैच ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 62 रनों से शानदार जीत दर्ज की है। पाकिस्तान भले ही इस मुकाबले में हार गया, लेकिन उसका एक फैन सोशल मीडिया की सुर्खियों में है। दरअसल मैच के दौरान ये फैन 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगा रहा था। जब एक पुलिस अधिकारी ने इस फैन को ऐसा करने से रोका तो बवाल मच गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है।


ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के मैच के दौरान का 43 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियों में पाकिस्तानी जर्सी पहने एक फैन पुलिस अधिकारी से बहस करता नजर आ रहा है। फैन कह रहा है कि मैं पाकिस्तान से हूं, पाकिस्तान जिंदाबाद नहीं बोलूंगा तो क्या बोलूंगा?

'भारत माता की जय बोल सकते हैं तो पाकिस्तान जिंदाबाद क्यों नहीं'

फैन आगे सवाल करता है कि जब लोग भारत माता की जय के नारे लगा सकते हैं तो वह पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे क्यों नहीं लगा सकता? इसके जवाब में अधिकारी जिंदाबाद नहीं कहता है। फिर वह फैन पुलिस अधिकारी से उनका जवाब दोहराने के लिए कहते हुए, उसे फोन से रिकॉर्ड करने की कोशिश करता है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान के खिलाफ जीत से गदगद कप्तान कमिंस, वर्ल्ड कप को लेकर कही बड़ी बात


सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सोशल मीडिया पर पाकिस्‍तानी फैन का पुलिस अधिकारी से बहसबाजी करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग इस फैन का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ इसके विरोध में आ गए हैं। इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बड़ी बहस छिड़ गई है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान टॉप-4 से बाहर, जानें प्वाइंट्स टेबल में भारत समेत अन्य टीमों का हाल

Also Read
View All
बाथरूम में कैमरा लगाकर बना रहे थे महिला डॉक्टरों की अश्लील Video, खेल जगत में मचा हड़कंप, दो श्रीलंकाई क्रिकेटर गिरफ्तार

पाटीदार आउट थे या अंपायर से हुई बड़ी चूक? जेसन होल्डर के उस विवादित कैच का पूरा सच, जिसे देख भड़क गए विराट कोहली!

Riyan Parag Vaping Case: BCCI के बाद अब RR भी लेगा रियान पराग पर एक्शन? कप्तान की हरकत पर कुमार संगकारा हुए नज़र, दिया यह बयान

RR vs DC playing 11: मिचेल स्टार्क की वापसी पक्की, क्या वैभव सूर्यवंशी पर पड़ेंगे भारी? देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

विराट-शुभमन के बीच दिखी तीखी तकरार, कोहली का गुस्सा देख सहम गए गिल, फिर मैच के बाद हुआ ये! देखें Video