30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AUS vs PAK: पाकिस्तान पर जीत से गदगद कप्तान कमिंस, वर्ल्ड कप को लेकर कही बड़ी बात

वर्ल्ड कप 2023 में अब तक बेहद साधारण प्रदर्शन कर रही ऑस्ट्रेलिया की टीम एक बार फिर पटरी पर लौट आई है। पाकिस्तान के खिलाफ इस जीत से कप्तान पैट कमिंस काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 21 Oct 2023, 8:15 AM IST

pat-cummins.jpg

पाकिस्तान पर जीत से गदगद कप्तान कमिंस, वर्ल्ड कप को लेकर कही बड़ी बात।

वर्ल्ड कप 2023 में अब तक बेहद साधारण प्रदर्शन कर रही 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर रंग में लौटी है। वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत से पहले बड़ी दावेदारी मानी जा रही ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भले ही खराब रही, लेकिन अब जीत के साथ वह पटरी पर लौट आई है। पहली बार ऑस्‍ट्रेलिया की टीम ने वर्ल्ड कप 2023 की प्वाइंट्स टेबल के टॉप-4 में भी जगह बना ली है। कंगारू टीम अब चार में से दो जीत के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गई है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पाकिस्तान के गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के सामने बेबस नजर आए।


ऑस्‍ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और मिशेल मार्श ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 367 रन का विशाल स्कोर किया। इसके जवाब में पाकिस्तान के बल्लेबाज 45.3 ओवर में 305 रनों पर सिमट गई।

बल्लेबाजी के साथ दमदार गेंदबाजी

वर्ल्ड कप 2023 के अभियान में ऑस्ट्रेलिया को पहले दो मुकाबलों में भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद कंगारू टीम ने श्रीलंका को पांच विकेट और पाकिस्तान को 62 रन से हराकर लगातार दो जीत दर्ज की हैं। इसके साथ ही अब ऑस्‍ट्रेलिया की गाड़ी पटरी पर लौट आई है। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार बल्लेबाजी के साथ दमदार गेंदबाजी की है। इस जीत के बाद कप्तान पैट कमिंस काफी खुश नजर आए।

यह भी पढ़ें :पाकिस्तान की लगातार दूसरी हार, ऑस्ट्रेलिया ने 62 रन से रौंदा

आगे भी लंबी पारियों की उम्मीद

वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि ये जीत हासिल करना बेहद आवश्यक था। सलामी बल्लेबाजों ने हमें काफी अच्छी शुरुआत दी। अब वर्ल्ड कप 2023 में आगे भी बल्लेबाजों से ऐसी ही लंबी पारियों की उम्मीद है। बाबर और इफ्तिखार का विकेट हमारे लिए काफी अहम रहा।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान टॉप-4 से बाहर, जानें प्वाइंट्स टेबल में भारत समेत अन्य टीमों का हाल