30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PAK vs AUS: पाकिस्तान की लगातार दूसरी हार, ऑस्ट्रेलिया ने 62 रन से रौंदा, एडम जैम्पा ने झटके चार विकेट

PAK vs AUS: इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 367 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 45.3 ओवर में 305 रन पर सिमट गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 20 Oct 2023, 10:21 PM IST

australia_won.png

Australia vs Pakistan, World cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 18वां मुक़ाबला ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला गया। बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्ले से और फिर गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 62 रन से हरा दिया। यह ऑस्ट्रेलिया की पहले दो मैचों में मिली हार के बाद लगातार दूसरी जीत है। वहीं पाकिस्तान की लगातार दूसरी हार है।

ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिये गए 368 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 45.3 ओवर में 305 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक और इमाम उल हक ने बेहतरीन अर्धशतक लगाए। शफीक ने 61 गेंद पर दो सिक्स और 7 चौके की मदद से 64 रन बनाए। वहीं इमाम उल हक ने 71 गेंद पर 10 चौके की मदद से 70 रनों की पारी खेली।

इन दोनों के अलावा एक बार फिर विकेट कीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने बेहतरीन ईंटेंट दिखाया। लेकिन वे कुछ खास नहीं कर पाये और 40 गेंद पर 46 रन बनाकर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पिनर एडम जैम्पा ने 10 ओवर में 53 रन देकर चार विकेट झटके। उनके अलावा मार्कस स्टोइनिस और कप्तान पैट कमिंस ने दो - दो , जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क ने एक - एक विकेट लिए।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 367 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर के अलावा सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने भी शतक लगाया। वॉर्नर ने 124 गेंद पर 9 सिक्स और 14 चौके की मदद से 163 और मर्श ने 108 गेंद पर 9 सिक्स और 10 चौके की मदद से 121 रनों की पारी खेली।

इनके अलावा स्टीव स्मिथ ने 7, जोश इंगलिश ने 13, मार्नस लाबुशेन ने 8 और मार्कस स्टोइनिस ने 24 गेंद पर 23 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने 10 ओवर में 55 रन देते हुए पांच विकेट झटके। उनके अलावा हारिस रऊफ ने तीन और उसामा मीर ने एक विकेट लिया।