Sri Lanka World Cup 2023 Squad : वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने से पहले खिलाड़ियों की चोट टीमों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। इस कड़ी में अब श्रीलंका के मैच विनर स्‍टार लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा का नाम भी जुड़ गया है। हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से वह वर्ल्‍ड कप में हिस्‍सा नहीं लेंगे।
Sri Lanka World Cup 2023 Squad : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होने जा रहा है। लेकिन, इससे पहले खिलाड़ियों की चोट टीमों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। खिलाडि़यों के चोट के कारण बाहर होने का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में अब श्रीलंका के मैच विनर स्टार लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा का नाम भी जुड़ गया है। लंका प्रीमियर लीग 2023 के आखिर में चोट कारण टीम से बाहर चल रहे हसरंगा की वर्ल्ड कप में वापसी की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन, अब अपडेट आया है कि वह हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेंगे।
बता दें कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से अभी तक भारत में खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया गया है। बोर्ड के पास टीम की घोषणा करने के लिए 28 सितंबर तक का समय शेष है। ऐसे में अब उसके लिए अंत समय में वानिंदु हसरंगा का रिप्लेसमेंट ढूंढना आसान नहीं होगा। बता दें कि एक समय श्रीलंका के वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था। वह हसरंगा ही थे, जिन्होंने गेंद से अहम भूमिका निभाते हुए श्रीलंका को वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कराया था।
गेंद और बल्ले से भारत में धमाल मचाते रहे हैं हसरंगा
बता दें कि वानिंदु हसरंगा गेंद के साथ बल्ले से भी भारतीय सरजमीं पर श्रीलंका के लिए बेहद अहम माने जा रहे थे। उन्हें श्रीलंका टीम के लिए मैच विनर के रूप में देखा जा सकता है। हसरंगा का चोट के चलते वर्ल्ड कप से बाहर होना सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि हसरंगा को ग्रेड-3 हैम्सट्रिंग इंजरी है।
यह भी पढ़ें : भारत ने शुरुआत में ही मारा मेडल का पंजा, रोइंग में 3 तो शूटिंग में जीते 2 पदक
इनकी फिटनेस पर भी नजर
यहां यह भी जानना जरूरी है कि हसरंगा के अलावा कई अन्य श्रीलंकाई प्रमुख खिलाड़ी भी अनफिट हैं। इनमें एशिया कप के दौरान चोटिल हुए महेश तीक्षणा भी शामिल हैंं। उनके अलावा दुष्मांता चामीरा और लाहिरू कुमारा भी चोटिल हैं। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को अब इनकी फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार है।
यह भी पढ़ें : बांग्लादेश को हराकर भारत फाइनल में, अब गोल्ड के लिए पाकिस्तान से भिड़ंत!