31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games 2023: भारत ने बांग्लादेश को हराकर किया फाइनल प्रवेश, गोल्‍ड के लिए पाकिस्‍तान से हो सकती है भिड़ंत

Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक और पदक पक्का कर लिया है। भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 8 विकेट से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब भारत की फाइनल में भिड़ंत दूसरे सेमीफाइनल की विजेता पाकिस्‍तान या श्रीलंका से हो सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 24 Sep 2023, 10:48 AM IST

asian-games-2023-day-1-indian-women-cricket-team-beat-bangladesh-medal-confirm_1.jpg

भारत ने बांग्लादेश को हराकर किया फाइनल प्रवेश, गोल्‍ड के लिए पाकिस्‍तान से हो सकती है भिड़ंत।

Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक और पदक पक्का कर लिया है। भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 8 विकेट से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत के लिए तेज गेंदबाज पूजा वस्त्रकर ने दमदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 17 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए हैं। पूजा की बदौलत ही भारत ने बांग्लादेश को 17.5 ओवर में सिर्फ 51 रन पर समेट दिया और इसके बाद 8.2 ओवर में सिर्फ दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्‍य को आसानी से हासिल कर लिया। अब भारत की फाइनल में भिड़ंत दूसरे सेमीफाइनल की विजेता पाकिस्‍तान या श्रीलंका से हो सकती है।


दरअसल, बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन उसकी शुरुआत बेहद ही खराब रही। पूजा ने मैच के पहले ओवर में ही भारत को दो सफलता दिलाई। इसके बाद बांग्लादेश की पारी को संभलने का मौका नहीं मिल सका। पावरप्ले में बांग्लादेश चार विकेट के नुकसान पर 21 रन ही बना सकी। बांग्लादेशी के लिए कप्तान निगर ने सर्वाधिक 12 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई अन्‍य बल्‍लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी।

बांग्‍लादेश की तरफ से लगी सिर्फ 4 बाउंड्री

भारतीय महिला गेंदबाजों ने इतनी दमदार गेंदबाजी की कि बांग्लादेश की पारी में सिर्फ 4 ही बाउंड्री ही लग सकीं। संधु ने भी अच्‍छी गेंदबाजी की। उन्‍होंने चार ओवर में सिर्फ 10 रन खर्चे और वह एक विकेट भी हासिल किया। उनके अलावा राजश्री, अमनजोत कौर और देविका ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया।

शेफाली ने 17 तो जेमिमा ने खेली 20 रन की पारी

52 रन के टार्गेट का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही। भारत ने 3.5 ओवर में कप्तान स्मृति मंधाना का विकेट खो दिया। स्मृति ने 12 गेंद का सामना करते हुए 7 रन बनाए। इसके बाद शेफाली ने जेमिमा के साथ पारी को संभाला। लेकिन, शेफाली 17 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, जेमिमा ने नाबाद 20 रन की पारी खेलते हुए भारत को फाइनल में जगह दिलाई।