
World Test Championship Points Table 2023-25 : इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज 2023 बराबरी पर खत्म हुई है। एशेज के पहले दो मुकाबले ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने नाम किए थे। इसके बाद तीसरा और 5वां मैच मेजबान इंग्लैंड ने जीता। जबकि चौथा टेस्ट बारिश के चलते ड्रा हो गया। इस तरह एशेज सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई है। एशेज खत्म होने के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में भी बदलाव हुआ है। आइये जानते हैं टॉप पर कौन सी टीमें हैं?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की अंक तालिका में फिलहाल पाकिस्तान की टीम पहले पायदान पर है। पाकिस्तान ने श्रीलंका को 2-0 से सीरीज हराकर कुल 24 अंक हासिल किए हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान का जीत प्रतिशत 100 फीसदी है। जबकि श्रीलंका की टीम अभी तक खाता भी नहीं खोल सकी है।
भारत दूसरे स्थान पर
डब्ल्यूटीसी की पॉइंट्स टेबल में भारत दूसरे स्थान पर है। भारत ने इस सीजन की शुरुआत जीत से की थी। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में पारी और 141 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरा मुकाबला बारिश की वजह से ड्रा हो गया। इस तरह भारत के अभी कुल 16 अंक हैं और जीत का प्रतिशत 66.67 है।
यह भी पढ़ें : बिना शादी के ही पिता बने स्टुअर्ट ब्रॉड, सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म जैसी है लव स्टोरी
ऑस्ट्रेलिया तीसरे पायदान पर
एशेज सीरीज का आखिरी टेस्ट हारने के साथ पॉइंट्स टेबल में उसने 26 अंक जुटाए हैं और वह जीत के 43.33 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं इंग्लैंड की टीम ने भी 43.33 प्रतिशत अंक के साथ चौथे स्थान हासिल किया है। जबकि भारत से सीरीज 1-0 से हारने के बाद पॉइंट्स टेबल में वेस्टइंडीज की टीम 16.67 प्रतिशत अंक के साथ 5वें स्थान पर है।
यह भी पढ़ें : कपिल देव के टीम इंडिया को घमंडी कहने पर रवींद्र जडेजा ने किया पलटवार