28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कपिल देव के टीम इंडिया को घमंडी कहने पर रवींद्र जडेजा ने किया पलटवार, जानें क्‍या कहा

Ravindra Jadeja on Kapil Dev Statement : कपिल देव आजकल मौजूदा भारतीय टीम के खिलाडि़यों पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। उन्‍होंने क्रिकेटर्स को घमंडी तक कह दिया है। इस पर स्‍टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने कहा है कि सभी खिलाड़ी देश के लिए खेलते हैं और अच्छा करने का प्रयास करते हैं। लेकिन, जब टीम हारती है तो ऐसी बातें होती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 1 Aug 2023, 2:10 PM IST

ravindra-jadeja-kapil-dev.jpg

कपिल देव के टीम इंडिया को घमंडी कहने पर रवींद्र जडेजा ने किया पलटवार, जानें क्‍या कहा।

Ravindra Jadeja on Kapil Dev Statement : भारत को 1983 में विश्‍व विजेता बनाने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान कपिल देव आजकल मौजूदा भारतीय टीम के खिलाडि़यों और बीसीसीआई पर जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। उन्‍होंने क्रिकेटर्स को घमंडी तक कह दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि कई बार ज्यादा पैसे आते हैं, तो अहंकार भी साथ आता है। ये क्रिकेटर्स सोचते हैं कि उन्हें सबकुछ आता है। यही बड़ा अंतर भी है। वहीं, अब रवींद्र जडेजा ने इसके जवाब में कहा है कि सभी खिलाड़ी देश के लिए खेलते हैं और अच्छा करने का प्रयास करते हैं। लेकिन, जब टीम हारती है तो ऐसी बातें होती हैं। जडेजा ने ये प्रतिक्रिया भारत-वेस्टइंडीज के बीच आखिरी वनडे से पहले दी है।


रवींद्र जडेजा से जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कपिल देव के आरोप को लेकर प्रश्‍न किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता ऐसा कब बोला। अब आप बता रहे हैं तो पता चला है। जडेजा ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर इतना सर्च नहीं करते हैं, लेकिन, सबके अपने-अपने ओपिनियन हैं। पूर्व खिलाड़ियों को क्या लगता है? ऐसा कुछ भी नहीं है। सभी खिलाड़ी अपने खेल को एन्जॉय कर रहे हैं और मेहनत कर रहे हैं।

'हारने के बाद खिलाड़ियों पर सवाल उठते हैं'

जडेजा ने कहा कि ऐसा नहीं है कि खिलाड़ियों ने ग्रांटेड ले रखी हैं कि हम टीम में फिक्स हैं। जब-जब मौका मिलता है, तब सब अपना 100 फीसदी देते हैं और टीम को जिताने का प्रयास करते हैं। उन्‍होंने कहा कि जब टीम इंडिया हारती है तो खिलाड़ियों को लेकर सवाल खड़े होते हैं, लेकिन सभी खिलाड़ी देश के लिए खेलते हैं।

यह भी पढ़ें : बिना शादी के ही पिता बने स्टुअर्ट ब्रॉड, सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म जैसी है लव स्टोरी

'कोई घमंडी नहीं हुआ'

उन्होंने कहा कि यह तब ही होता है जब टीम इंडिया एक-आधा मैच हार जाती है। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं है। कोई घमंडी नहीं हुआ है। सब भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सबका अपना नेचर है कि कौन कैसे बात करता है। सभी खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। भारत का दल नौजवान और अच्छा है।

यह भी पढ़ें :एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत पहुंची पाकिस्‍तानी टीम