
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत पहुंची पाकिस्तानी टीम, जानें कब होगी टीम इंडिया से भिड़ंत।
India vs Pakistan : पाकिस्तान की हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए वाघा बॉर्डर पर पहुंच चुकी है। अब यहां से पाकिस्तान की टीम अमृतसर जाएगी और फिर घरेलू उड़ान के माध्यम से चेन्नई के लिए रवाना होगी। जहां तीन अगस्त से अपने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के अभियान की शुरुआत करने उतरेगी और भारत के खिलाफ 9 अगस्त को मुकाबला खेलेगी। पाकिस्तानी दल में टीम के नवनियुक्त सलाहकार शाहनाज शेख समेत तीन अधिकारी भी भारत की सीमा पर पहुंचे हैं।
बता दें कि जुलाई की शुरुआत में ही पीएचएफ ने शाहनाज को टीम का वरिष्ठ सलाहकार बनाया था। शाहनाज 2014 में पाकिस्तान के मुख्य कोच थे, जब भारत में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान का पहला मुकाबला तीन अगस्त को मलेशिया से है। वहीं पाकिस्तान चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से मुकाबला 9 अगस्त को होगा।
पाकिस्तानी टीम
मुहम्मद उमर भट्ट (कप्तान), अकमल हुसैन, मुहम्मद सुफियान खान, एहतशाम असलम, अब्दुल्ला इश्तियाक खान, मुहम्मद अब्दुल्ला, ओसामा बशीर, अकील अहमद, अरशद लियाकत, जकारिया हयात, राणा अब्दुल वहीद अशरफ (उप कप्तान) ), मुहम्मद इमाद, अब्दुल हनान शाहिद, रोमन, मुहम्मद मुर्तजा याकूब, मुहम्मद शाहजेब खान, अफराज और अब्दुल रहमान।
स्टैंडबाय प्लेयर्स : अली रजा, मुहम्मद बाकिर, अब्दुल वहाब, वकार अली, मुहम्मद नदीम खान, मुहम्मद अरसलान और अब्दुल कय्यूम।
पाकिस्तानी टीम का शेड्यूल
3 अगस्त: पाकिस्तान बनाम मलेशिया
4 अगस्त: पाकिस्तान बनाम कोरिया
6 अगस्त: पाकिस्तान बनाम जापान
7 अगस्त: पाकिस्तान बनाम चीन
9 अगस्त: पाकिस्तान बनाम भारत
Published on:
1 Aug 2023, 12:53 PM IST
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.