28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना शादी के ही पिता बने स्टुअर्ट ब्रॉड, सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म जैसी है लव स्टोरी

Stuart Broad Love Story : इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास लेकर सुर्खियों में हैं। धारदार गेंदबाजी के अलावा स्‍टुअर्ट ब्रॉड अपनी लव स्टोरी के लिए भी अक्‍सर चर्चाओं में रहते हैं। इतना ही नहीं ब्रॉड बिना शादी के पिता भी बन चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 1 Aug 2023, 12:19 PM IST

england-pacer-stuart-broad-and-mollie-king-love-story-like-superhit-bollywood-film.jpg

बिना शादी के ही पिता बने स्टुअर्ट ब्रॉड, सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म जैसी है लव स्टोरी।

Stuart Broad Love Story : इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास लेकर सुर्खियों में हैं। एशेज 2023 का 5वां टेस्ट उनके करियर का आखिरी टेस्ट रहा। धारदार गेंदबाजी के अलावा स्‍टुअर्ट ब्रॉड अपनी लव स्टोरी के लिए भी अक्‍सर चर्चाओं में रहते हैं। इतना ही नहीं ब्रॉड बिना शादी के पिता भी बन चुके हैं। उन्‍हें यह संतान गर्लफ्रेंड मॉली किंग से है। स्‍टुअर्ट ब्रॉड और मॉली किंग की लव स्‍टोरी सुपरहिट बॉलीवुड फिल्‍म की तरह है। आइये आपको भी बताते हैं उनकी पूरी प्रेम कहानी कहां से शुरू हुई और अब कहां तक पहुंची है?


इंग्लिश टीम के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की गर्लफ्रेंड मॉली किंग से पहली मुलाकात 2012 में हुई थी। जब स्‍टुअर्ट मॉली किंग से मिले, तब वह एक मैच में बतौर टीवी प्रजेंटर थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रॉड से रिलेशनशिप में आने के बाद मॉली किंग ने अपना काम छोड़ दिया था। मॉली किंग सिंगर और मॉडलिंग भी करती थीं।

सगाई के दो साल बाद ही हुए अलग

स्‍टुअर्ट और मॉली ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया, लेकिन दोनों ने अपने रिश्‍ते को लोगों से छिपाकर रखा। इसके बाद दोनों ने 2016 में सगाई कर ली। सगाई के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और 2018 में स्‍टुअर्ट ब्रॉड और मॉली किंग ने अपनी-अपनी राहें जुदा कर लीं।

यह भी पढ़ें :रोहित-विराट की वापसी से बदलेगी टीम इंडिया की तस्‍वीर, सूर्या-संजू में से एक होगा बाहर

बिना शादी के ही माता-पिता बने

कुछ समय बाद चीजें ठीक हुईं और फिर से दोनों साथ आ गए। बता दें कि इतनी लंबी रिलेशनशिप के बाद भी स्‍टुअर्ट ब्रॉड और मॉली किंग ने शादी नहीं की है। 2022 में ही मॉली ने एक बेटी को जन्‍म दिया था। इस तरह दोनों बिना शादी के ही माता-पिता बन चुके हैं।

स्टुअर्ट ब्रॉड के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर

स्टुअर्ट ब्रॉड के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 167 टेस्ट मैच में कुल 604 विकेट चटकाए हैं। वहीं, 121 वनडे मैचों में ब्रॉड के नाम 178 विकेट दर्ज हैं तो वहीं 56 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्‍होंने 65 विकेट हासिल किए हैं। अपने टेस्‍ट करियर में उन्‍होंने तीन बार 10 विकेट भी हासिल किए हैं।

यह भी पढ़ें : स्‍टुअर्ट ब्रॉड के साथ इंग्‍लैंड के एक और स्‍टार खिलाड़ी ने किया संन्‍यास का ऐलान