28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ashes 2023: स्‍टुअर्ट ब्रॉड के साथ इंग्‍लैंड के एक और स्‍टार खिलाड़ी ने किया संन्‍यास का ऐलान

Ashes 2023: स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ ही इंग्लैंड के एक और खिलाड़ी ने अपने संन्‍यास का ऐलान किया है। स्‍टार ऑलराउंडर मोईन अली ने एक बार फिर टेस्‍ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। खुद मोईन अली ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि यह टेस्‍ट उनके करियर का आखिरी रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 1 Aug 2023, 9:15 AM IST

ashes-2023-moeen-ali-confirmes-retirement-from-test-cricket-with-stuart-broad.jpg

स्‍टुअर्ट ब्रॉड के साथ इंग्‍लैंड के एक और खिलाड़ी ने किया संन्‍यास का ऐलान।

Ashes 2023: स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ ही इंग्लैंड के एक और खिलाड़ी ने अपने संन्‍यास का ऐलान किया है। स्‍टार ऑलराउंडर मोईन अली ने एक बार फिर टेस्‍ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। खुद मोईन अली ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि यह एशेज 2023 का पांचवां टेस्‍ट उनके करियर का आखिरी है। ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ इंग्‍लैंड की शानदार जीत के बाद सोमवार को द ओवल में मोईन ने फिर से संन्यास का ऐलान किया। मोईन अली ने कहा कि उन्‍होंने कप्‍तान बेन स्टोक्स के कहने पर ही अपना संन्यास तोड़ा था, लेकिन अब वह वापसी नहीं करेंगे।


बता दें कि मोईन अली ने भारत के खिलाफ सीरीज के बाद सितंबर 2021 में टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था। मोईन ने मैच के बाद कहा कि वापसी करके अच्छा लगा। उन्‍होंने कहा कि जब स्टोक्स का मैसेज मिला तो वह दंग रह गए। लीच के घायल होने के बारे में नहीं पता था, लेकिन सीरीज में मैंने वास्तव में आनंद लिया। वह जानते थे कि ये मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत कठिन होगा। ये एक अद्भुत सीरीज थी, वह इसे कभी नहीं भूलेंगे।

अब स्टोक्स का मैसेज आया तो डिलीट कर दूंगा

मोईन अली ने कहा कि मैंने सोचा कि ये मेरे लिए कुछ आखिरी टेस्ट होंगे, इसलिए वह टीम के लिए खेलेंगे। वह पहले भी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर चुके हैं, इसलिए ये बहुत अच्छा रहा। मोईन ने मजाकिया लहजे में कहा कि अगर स्टोक्स ने फिर मैसेज भेजा तो वह उसे डिलीट कर देंगे। मेरा काम हो गया। मैंने यहां बहुत अच्छा समय बिताया है।

यह भी पढ़ें : भारत-पाकिस्तान के मैच की तारीख बदली, जानें अब किस दिन होगा ये महामुकाबला

साथी खिलाडि़यों की तारीफ

उन्‍होंने आगे कहा कि खुशी की बात है कि बेयरस्टो ने बल्ले और विकेट के पीछे वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है। ब्रॉड ने जिस तरह से अपने करियर का समापन किया ये खुशी की बात है। ये साबित करता है कि हमारा दृष्टिकोण गुणवत्तापूर्ण गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ बहुत अच्छा रहा। उन्‍होंने जैक क्रॉली और बेन डकेट की भी तारीफ की। वहीं एंडरसन के लिए कहा कि अभी भी उन्‍हें खेलते देखना अच्छा है।

यह भी पढ़ें : वर्ल्‍ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचेंगी ये 4 टीम, दिग्‍गज ने की भविष्‍यवाणी