क्रिकेट

WPL 2025, GG vs MI: गुजरात जायंट्स को मुंबई इंडियंस से मिलेगी कड़ी टक्कर, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

WPL 2025, GG vs MI: मुंबई इंडियंस टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में हैं जबकि गुजरात जायंट्स टीम का नेतृत्व एशले गार्डनर कर रही है।
2 min read
Feb 17, 2025
Feature image

WPL 2025, GG vs MI: महिला प्रीमियर लीग 2025 का 5वां मुकाबला मंगलवार (18 फरवरी) को गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की टीम जहां लीग में अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी, वहीं गुजरात जायंट्स विजय क्रम को बरकरार रखना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा के कोताम्बी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7ः30 बजे खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में हैं जबकि गुजरात जायंट्स टीम का नेतृत्व एशले गार्डनर कर रही है।

मुंबई इंडियंस को अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से 2 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी, जबकि गुजरात जायंट्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 6 विकेट से शिकस्त झेलने के बाद दूसरे मुकाबले में यूपी वॉरियर्स पर 6 विकेट से जीत मिली थी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद क्रिकेट फैंस कर रहे हैं।

GG vs MI: हेड टू हेड रिकॉर्ड

महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक गुजरात जायंट्स पर मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 4 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें गुजरात जायंट्स को मुंबई इंडियंस से हर बार शिकस्त का सामना करना पड़ा है। यानी यूं कहें तो गुजरात जायंट्स को मुंबई इंडियंस पर पहली जीत की तलाश है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

गुजरात जायंट्स- बेथ मूनी (विकेटकीपर), 2 लौरा वोल्वार्ड्ट, डी हेमलता, एशले गार्डनर (कप्तान), हरलीन देयोल, डिएंड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, सयाली सतघरे, प्रिया मिश्रा, काशवी गौतम।

मुंबई इंडियंस- हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, एस सजना, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, जिंतिमनी कलिता, शबनीम इस्माइल, साइका इशाक।

Updated on:
17 Feb 2025 08:23 pm
Published on:
17 Feb 2025 08:21 pm