
IPL 2025 Live Streaming, Jiohotstar Plan: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां संस्कारण 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इसका शेड्यूल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जारी कर दिया है। 22 मार्च को पहला मुक़ाबला गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच (RCB) के बीच कोलकाता के इडेन गार्डेंस में खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले फैंस को एक बड़ा झटका लगा है।
आईपीएल 2025 की स्ट्रीमिंग फ्री में उपलब्ध नहीं होगी। इसके लिए फैंस को अब भुगतान करना होगा। अब तक आईपीएल की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर फ्री में आती थी। लेकिन अब जियो और हॉटस्टार का मर्जर हो गया है। ऐसे में अब यह टूर्नामेंट जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर प्रसारित होगा। आईपीएल देखने के लिए जियोहॉटस्टार का प्लान लेना होगा।
जियोहॉटस्टार का मोबाइल प्लान तीन महीने के लिए 149 रुपये का है। इसके तहत आप सिंगल स्क्रीन पर मैच को देख सकते हैं। वहीं इसका एक साल का प्लान 499 रुपये का है। यानी आईपीएल देखने के लिए कम से कम 149 रुपये चुकाने होंगे। ये मोबाइल प्लान केवल एक मोबाइल डिवाइस के लिए उपलब्ध होगा।
जियोहॉटस्टार के सुपर प्लान के तहत 299 रुपये में 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। जबकि 899 रुपये में एक साल की वैलिडिटी मिलेगी। इसके तहत आप एक से ज्यादा डिवाइस पर मैच देख सकते हैं। वहीं बिना विज्ञापन वाले प्रीमियम प्लान की कीमत तीन माह के लिए 499 रुपये और एक साल के लिए 1,499 रुपये है।
जियो सिनेमा ने 3 बिलियन डॉलर में 5 साल के लिए आईपीएल के राइट्स खरीदे थे। जियो सिनेमा पर पिछले दो आईपीएल सीजन की फ्री में स्ट्रीमिंग हुई थी। अब नए प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को एक ही जगह ICC इवेंट, IPL, वुमेन प्रीमियर लीग (WPL) और डोमेस्टिक क्रिकेट देखने को मिलेगा। डबल्यूपीएल और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अभी फ्री में ही स्ट्रीम होगी।
Updated on:
17 Feb 2025, 5:20 PM IST
Published on:
17 Feb 2025, 5:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.