क्रिकेट

वर्ल्‍ड कप के बाद अब WPL में धमाल मचाएंगी महिलाएं, 2026 के ऑक्‍शन की तारीख हुई तय!

WPL 2026 Auction date: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) के ऑक्‍शन की तारीख सामने आ गई है। ये ऑक्‍शन दिल्‍ली में 27 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस बार सभी फैंचाइजी अधिकतम पांच खिलाड़ी ही रिटेन कर सकेंगी।
2 min read
Nov 05, 2025
WPL 2026 retentions
डब्ल्यूपीएल 2026 में होगी बड़ी नीलामी। (photo - WPL official site)

WPL 2026 Auction date: आईसीसी महिला विश्‍व कप 2025 के बाद भारत समेत दुनिया भर की महिला क्रिकेटर महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) में धमाल मचाती नजर आएंगी। रिपोर्ट की मानें तो महिला प्रीमियर लीग 2026 की नीलामी की तारीख तय हो गई है। डब्‍ल्‍यूपीएल के चौथे सीजन ऑक्‍शन गुरुवार 27 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सभी फ्रेंचाइजियों को इसकी सूचना दे दी है। ऑक्‍शन का आयोजन दिल्‍ली में इंदिरा गांधी एयर पोर्ट के पास एरोसिटी के एक होटल में होगा।

अधिकतम 5 खिलाड़ियों को कर सकेंगे रिटेन 

स्पोर्ट्सस्टार की एक रिपोर्ट में डब्‍ल्‍यूपीएल 2026 ऑक्‍शन की तारीख 27 नवंबर को होने का दावा किया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल की ऑक्‍शन बड़ा होगा, जहां सभी फ्रेंचाइजियों को अपनी टीमें नए सिरे से बनानी होंगी। टीमों को पहले ही बता दिए गए नियमों के अनुसार, वे अधिकतम पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं, जिसमें अधिकतम तीन भारतीय खिलाड़ी और न्यूनतम दो विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे।

इसके अलावा अगर कोई टीम सभी पांचों खिलाड़ियों को रिटेन करना चाहती हैं तो उनमें से एक अनकैप्ड भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी होना जरूरी है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि रिटेंशन के लिए स्लैब भी तय हो गए हैं। नीलामी की राशि प्रति टीम 15 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।

रिटेंशन नियम

रिपोर्ट में बताए गए नियम के अनुसार, यदि कोई फ्रैंचाइजी पांच खिलाड़ियों को रिटेन करना चाहती है तो उसके पर्स से 9.25 करोड़ रुपये काट लिए जाएंगे। जबकि चार के लिए यह कटौती 8.75 करोड़ रुपये होगी, तीन के लिए यह 7.75 करोड़ रुपये, दो के लिए यह 6 करोड़ रुपये और एक के लिए 3.5 करोड़ रुपये की कटौती होगी।

RTM का विकल्प पड़ सकता है महंगा

इसके अलावा सभी टीमों के पास राइट-टू-प्लेयर (RTM) का विकल्प भी होगा, ताकि वे पिछले सीजन से अपनी टीम के मुख्य प्‍लेयर्स को रिटेन कर सकें। लेकिन, यह थोड़ा महंगा भी हो सकता है, क्योंकि उन्हें अभी भी 10-11 और खिलाड़ी लेने होंगे।

Updated on:
05 Nov 2025 10:09 am
Published on:
05 Nov 2025 10:09 am
Also Read
View All
Team India Schedule: पाकिस्तान से होगा टीम इंडिया का अगला बड़ा मुकाबला, देखें इस साल के सभी टी20 मैचों का शेड्यूल

IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे में शानदार प्रदर्शन का खोला राज़, बताया हर मैच से पहले करते हैं ये काम

Mirabai Chanu Struggle Story: आर्थिक तंगी के चलते चुनती थीं लकड़ियां, ऐसे वेटलिफ्टर बनी मीराबाई चानू, संघर्ष की कहानी ऐसी कि आंखों में आ जाएंगे आंसू

IND vs ZIM: बेकार गई रयान बर्ल की अर्धशतकीय पारी, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, 3-0 से किया क्लीन स्वीप

अब्दुल्ला फजल वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे से बाहर, पीसीबी ने अब्दुल्ला शफीक और सऊद शकील को टीम में दी जगह