क्रिकेट

युवराज सिंह का बड़ा खुलासा, उन्‍होंने ही दिया था पिता योगराज सिंह और मां शबनम सिंह को तलाक का आइडिया

Yuvraj Singh big revelation: युवराज सिंह का बचपन बहुत ही मुश्किलों में बीता है, क्‍योंकि माता-पिता की रोज-रोज की लड़ाई से तंग आ चुके थे। युवी ने खुलासा किया कि उन्‍होंने पिता योगराज सिंह और मां शबनम को तलाक लेने का आइडिया दिया था।

2 min read
Oct 29, 2025
भारतीय पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/YUVSTRONG12)

Yuvraj Singh big revelation: भारतीय पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। जीवन में लंबे संघर्ष के बाद लोकप्रियता पाने वाले युवी अपनी भावनाओं को व्यक्त करने और कमजोरियों पर खुलकर बोलते हैं। क्‍या आप जानते हैं कि एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने खुद ये खुलासा किया था कि घर में वर्षों से चल रहे तनाव के बाद उन्होंने ही अपने पिता योगराज सिंह और मां शबनम सिंह को तलाक का आइडिया दिया था। इसके साथ ही उन्‍होंने अपने बचपन की कड़वी यादों पर भी खुलकर बात की है। आइये आज उस इंटरव्‍यू के कुछ महत्‍वपूर्ण अंश हम आपको बताते हैं।

ये भी पढ़ें

यह भारत है, थोड़ा नरमी बरतें…पूर्व ICC मैच रेफरी ने BCCI पर लगाए गंभीर आरोप, Sourav Ganguly पर किया बड़ा खुलासा

वह खुद को मेरे माध्यम से देखना चाहते थे- युवराज

पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह अपने मजबूत व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं, लेकिन युवराज सिंह कहते हैं कि इसी वजह से उनका बचपन भी मुश्किलों भरा बीता है। सालों पहले सिमी ग्रेवाल के साथ 2011 विश्व कप के हीरो युवराज ने अपने पिता की महत्वाकांक्षाओं के बोझ तले जीने के बारे में खुलकर बात की थी।

युवराज ने पिता योगराज को लेकर कहा कि मैंने सुना था कि वह अपने खेल के लिए बहुत मेहनत करते थे और बहुत प्रतिभाशाली थे। वह बहुत आक्रामक थे और चीजें अपने तरीके से करते थे, इसलिए उनके लिए यह मुश्किल था। वह खुद को मेरे माध्यम से देखना चाहते थे और चाहते थे कि मैं भारत के लिए खेलूं।

'घर के माहौल में रहना मुश्किल हो रहा था'

युवी ने अपनी मां शबनम सिंह के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अलगाव के बाद उनका पालन-पोषण किया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि केवल एक मां ही वो त्याग कर सकती है, जो मेरी मां ने मुझे पालने के लिए किए। मैं ऐसी मां पाकर बहुत आभारी हूं।

उन्‍होंने खुलासा किया कि जब वह लगभग 14 या 15 साल के थे तो घर के माहौल में रहना मुश्किल हो रहा था। जहां आपके माता-पिता हमेशा लड़ते रहते हैं। यह मेरे लिए अच्छा नहीं था और मैं उस समय खेल भी रहा था। मैंने उन्हें यह आइडिया बच्चों या अपने आस-पास के लोगों को इतना दर्द देने के बजाय उन्हें अलग-अलग रास्ते अपना लेने चाहिए। हालांकि ये फैसला उन दोनों ने लिया था।

17 साल की उम्र से ही मां के साथ रहने लगे युवराज

युवराज 17 साल की उम्र में अपनी मां के साथ रहने लगे, जबकि योगराज ने दूसरी शादी कर ली और उनके दो और बच्चे हुए। वर्षों से, उनके रिश्ते तनावपूर्ण रहे हैं। एसएमटीवी से एक पूर्व बातचीत में योगराज ने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया था कि अब दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं है। उन्होंने कहा था कि जिस दिन युवी अपने बच्चों को मुझे सौंप देगा, उनका भी वही हश्र होगा, जो उसका हुआ था।

ज्ञात हो कि युवराज सिंह ने 2016 से अभिनेत्री हेजल कीच से शादी की थी। अब उनका एक तीन साल का बेटा ओरियन और दो साल की बेटी ऑरा है।

Also Read
View All

अगली खबर