क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया में क्लब की तरफ से क्रिकेट खेल सकते हैं युवराज सिंह!

क्लब का कहना है कि इन खिलाड़ियों की 85 से 90 फीसदी खेलने की संभावना है और क्लब ब्रायन लारा से भी बात कर रहा है।

2 min read
yuvraj_singh.png

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह आगामी दिनों में ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलते नजर आ सकते हैं। युवराज सिंह के साथ क्रिस गेल और एबी डिविलयर्स के क्लब क्रिकेट में खेलने की संभावना है। यह दावा मेलबर्न के एक क्रिकेट क्लब ने किया है। मेलबर्न के मुल्ग्रेव क्रिकेट क्लब का कहना है कि क्रिस गेल और युवराज जैसे इंटरनेशनल प्लेयर्स उनकी ओर से टी20 टूर्नामेंट में खेल सकते हैं। क्लब का कहना है कि इन खिलाड़ियों की 85 से 90 फीसदी खेलने की संभावना है और क्लब ब्रायन लारा से भी बात कर रहा है।

अन्य खिलाड़ियों से भी चल रही बात
क्लब का कहना है कि कुछ अन्य बड़े खिलाड़ियों से भी बात चल रही है। श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान और उपुल थरंगा जैसे बड़े खिलाड़ी इस क्लब के साथ पहले ही जुड़ चुके हैं। वहीं सनत जयसूर्या उसके हेड कोच हैं। दिलशान ने मुल्ग्रेव क्लब की ओर से हाल ही में छह टी20 मैच खेले थे। इन मैचों में उन्होंने 132 रन बनाए थे। हालांकि उनकी टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। 44 वर्षीय दिलशान इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और वे मेलबर्न में ही रहते हैं।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में की खिलाड़ियों से बात
रिपोर्ट के अनुसार, दिलशान ने मार्च 2021 में रो सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दौरान कुछ खिलाड़ियों से क्लब के साथ जुड़ने पर बात की थी। इनमें युवराज सिंह, ब्रायन लारा, वीरेंद्र सहवाग और केविन पीटरसन जैसे नाम शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी रोड सेफ्टी सीरीज में खेले थे। वहीं क्लब के प्रेसीडेंट मिलन पुल्लेनायेगम ने कहा कि क्लब काफी हद तक दिलशान के भरोसे है और क्लब उनके जरिए कई इंटरनेशनल प्लेयर्स से बात कर रहा है।

कुछ बातें फाइनल होनी शेष
साथ ही क्लब के प्रेसिडेंट ने कहा कि उनके पास दिलशान, सनत जयसूर्या, थरंगा जैसे खिलाड़ी हैं और कुछ अन्य खिलाड़ियों से बातचीत फाइनल कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि वे क्रिस गेल और युवराज के साथ बात कर रहे हैं। कुछ बातें फाइनल करनी है लेकिन सब अच्छा लग रहा है। क्लब स्पॉन्सर तलाश कर रहा है। क्लब का कहना है कि अभी उनके पास अच्छा समर्थन है, जिससे काम चल जाएगा। लेकिन वे क्लब को और बड़ा करना चाहते हैं।

Updated on:
26 Jun 2021 10:59 am
Published on:
26 Jun 2021 10:57 am
Also Read
View All
IND W vs SA W: मारिजैन कप्प ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से टीम इंडिया को किया परेशान, दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट से जीता मैच

IND W vs SA W: मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल की जोरदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 158 रन पर रोका

WI vs SL, Women’s T20 World Cup: लोस्कोरिंग मुक़ाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

‘मैंने जो प्लान किया था’, मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने पर वैभव सूर्यवंशी के बयान ने जीता दिल

SL-A vs IND-A: इंडिया-ए ने जीती ट्राई सीरीज, फ़ाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी रहे मैच के हीरो